Search

प्रेग्नेंसी के पहले महीने क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए, जाने A to Z जानकारी

 नमस्कार आप सभी महिलाओं का हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है, अगर आप भी मां बनने वाली हो तो तब आपके लिए हमारी यह जानकारी काफी उपयोगी सिद्ध होने वाली है 

प्रेग्नेंसी के पहले महीने क्या करना चाहिए

मां बनना हर महिला का सपना होता है और यह उसके जीवन काल के सबसे सुखद पल होते हैं, जब एक महिला मां बनती है तो तब उसे जीवन की सबसे बड़ी खुशी प्राप्त होती है, अगर आप अपने गर्भकाल के पहले महीने में हो तो तब आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या-क्या करना चाहिए, हम आपको बताएंगे आपको अपनी प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं तो फिर चलिए शुरू करते हैं आज की हमारी इस पोस्ट को ।


प्रेगनेंसी के पहले महीने के लक्षण ( symptoms of first month of pregnancy in hindi )


प्रेगनेंसी के पहले महीने के लक्षण

  • मासिक धर्म का ना आना

  • शरीर में अचानक से दर्द शुरू होना

  • सिर में दर्द रहना

  • अधिक भूख लगना

  • अधिक थकान महसूस होना

  • व्यवहार में बदलाव आ जाना, जैसे कि चिड़चिड़ापन

  • हल्की ब्लीडिंग होना, डिस्चार्ज होना

  • शरीर के तापमान में बदलाव आना

  • बिना भूख लगें चीज़ों को खाने का मन करना

  • उल्टी आना और चक्कर आना

  • कब्ज की समस्या रहना


इस बात का ध्यान रखें यह सभी प्रेगनेंसी के पहले महीने के लक्षण है पर फिर भी इन सभी संकेतों के बावजूद इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप प्रेग्नेंट हो क्योंकि यह सभी लक्षण किसी बीमारी के कारण भी आ सकते हैं, इसलिए आपको जानना है की आप प्रेग्नेंट हो या फिर नहीं तो आपको प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करना चाहिए 


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या-क्या होता है (What happens in the first month of pregnancy)


  • प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको कुछ विशेष समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसा कि चक्कर आना पीठ में दर्द रहना, उल्टी करने का मन करना और बिना बजा गुस्सा करना ।


  • इसके अलावा प्रेगनेंसी के पहले महीने में भ्रूण का निर्माण होना शुरू हो जाता है, प्रेगनेंसी के चौथे हफ्ते के दौरान भ्रूण का दिल बनना शुरू हो जाता है और साथ में अन्य अंगों का भी विकास होने लग जाता है जिसकी वजह से महिला के शरीर में कई बदलाव आने लग जाते हैं


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या बदलाव आते हैं (What changes happen in the first month of pregnancy)


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या बदलाव आते हैं

  • प्रेगनेंसी के पहले महीने में शरीर में हल्के-फुल्के से बदलाव आते हैं और यह बदलाव नोटिस किए जा सकते हैं 


  • शरीर का हल्का सा फूल जाना, इस दौरान महिला इस बात को जरूर नोटिस करेगी कि उसका शरीर पहले के मुकाबले  थोड़ा ज्यादा फूल चुका है


  • शरीर में कुछ हारमोंस के बदलाव के कारण महिला को अपने शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे कि स्तनों का थोड़ा अधिक बड़ा हो जाना और स्तनों के निप्पल्स अधिक काले हो जाने 


  • प्रेगनेंसी के प्रथम महीने के दौरान महिला को अपने शरीर का पिछला हिस्सा थोड़ा तंग महसूस हो सकता है


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए (what to eat in the first month of pregnancy in hindi)


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए

  • तरल पदार्थ का सेवन करें जैसे कि नारियल पानी, लस्सी और सामान्य पानी

  • साबुत अनाज को अपनी खुराक में जरूर शामिल करें

  • ताज़े फलों का अधिक से अधिक सेवन करें

  • अधिक से अधिक रेशेदार सब्जियों को अपने को खुराक में शामिल करें 

  • कैल्शियम युक्त भोजन को अपनी खुराक में शामिल करें

  • सूखे मेवों का सेवन जरूर करें

  • उन सभी चीजों को जरूर खाएं जो सेहत के लिए लाभदायक है


1 प्रेगनेंसी में नारियल पानी का सेवन 


जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था की प्रेगनेंसी में आपको अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए, आप अपनी प्रेगनेंसी में नारियल पानी को पी सकती हो, नारियल पानी का सेवन प्रेगनेंसी में काफी लाभदायक है, इसकी मदद से आपको कब्ज़, उल्टियां जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, आपके साथ साथ नारियल पानी आपके बच्चे के  विकास में भी काफी मदद करेगा 


2 प्रेगनेंसी में साबुत अनाज को खाना


साबुत अनाज में लगभग वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके और आपके बच्चे के विकास के लिए जरूरी है, आपको अपनी खुराक में साबुत अनाज को जरूर शामिल करना चाहिए जैसे कि बाजरा ,ब्राउन राइस और ओट्स, अगर आपका मन करें तो तब आप बाजरे की रोटी  खा सकती हो, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है, साबुत अनाज के साथ-साथ अगर आप चाहो तो अंकुरित अनाज को भी खा सकती हो 


3 प्रेगनेंसी में कौन से फलों को खाना चाहिए


फलों को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है आप अनानास को छोड़ लगभग उन सभी फलों को खा सकती हो जो बाजार में उपलब्ध हो जैसे कि अनार,केला, संतरा, अमरूद, आम, चीकू और भी बहुत कुछ, इस बात का ध्यान रखें कि आप कच्चे पपीते का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि कच्चे पपीते के सेवन से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है और हां अगर आपको किसी फल से एलर्जी है तो तब भी आपको उस फल का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अलावा आप उन सभी सीजनल फल को खा सकती हो जो बाजार में आसानी से मिल जाते है ।


4 प्रेगनेंसी में कौन सी सब्जियों को खाना चाहिए 


वैसे तो सभी सब्जियों को खाना सेहत के लिए लाभदायक है पर फिर भी हरी सब्जियों को खाने से ज्यादा लाभ मिलता, जैसे कि पालक, करेला, गोभी और भी बहुत कुछ, इन सभी सब्जियों के साथ साथ पत्तेदार और रेशेदार सब्जियों को भी खा सकती हो, आप अपनी खुराक में रंग बिरंगी सब्जियों को भी शामिल कर सकती हो जैसे कि गाजर, मूली, ब्रोकली आदि यह सभी सब्जियां आपके बच्चे और आपके विकास के लिए काफी मदद करेंगी, इसलिए जितना हो सके इन सभी सब्जियों का सेवन करें


5 प्रेग्नेंसी में कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन


अगर बात कैल्शियम की हो तो हम दूध को भला कैसे भूल सकते हैं, आपको अपनी प्रेगनेंसी में दूध का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी और दूध आपके बच्चे को अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा, कुछ महिलाओं को आपकी प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे दूध को पीने की इच्छा होती है हालांकि इसमें कोई बुराई नहीं है पर फिर भी हमारी सलाह तो यही है कि आपको दूध को अच्छी तरह से उबालकर पीना चाहिए क्योंकि कच्चे दूध के सेवन से आपको उल्टी भी आ सकते हैं और वैसे भी दूध में मौजूद बैक्टीरिया आपकी मुंह के सवाद को बेस्वाद कर सकते हैं 


6 पोस्टिक आहार


ऊपर बताई गई चीज़ों के अलावा आप अपनी मर्ज़ी के मुताबिक उन सभी चीज़ों को खा सकती हो जो पोस्टिक और जिसे खाने से आपको उर्जा मिले और आप और भी तंदरुस्त बन जाओ


हम ये आशा करते हैं कि अब आप इस बात को अच्छे से जान चुकी होंगी की आपको अपनी प्रेग्नेंसी के पहले महीने में किन चीज़ों को खाना चाहिए, अब हम आपको बताने वाले हैं कि आपको अपनी प्रेग्नेंसी में किन चीजों को नही खाना चाहिए 


प्रेग्नेंसी के पहले महीने में किन चीजों को नही खाना चाहिए (What should not be eaten in the first month of pregnancy in hindi)


प्रेग्नेंसी के पहले महीने में किन चीजों को नही खाना चाहिए

  • मसालेदार और जल्दी ना पचने वाली चीजें

  • डिब्बा बंद चीज़ों को ना खाएं 

  • शराब और अन्य नशीले पदार्थों को ना खाएं 

  • अनानास और कच्चे पपीते का सेवन ना करे 

  • कैफीन युक्त चीजों का सेवन ना करे 

  • मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन ना करें


मसालेदार चीजों को बिल्कुल भी ना खाएं 


प्रेगनेंसी में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है की शरीर की पाचन शक्ति  काफी कमजोर पड़ जाती है और ऐसे में अगर आप मसालेदार और तली हुई चीजों का सेवन करती हो तो संभावना यही है कि आपको  एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है, इसलिए अपने भोजन को जितना हो सके उतना सादा रखने की कोशिश करें


डिब्बे बंद चीजों से परहेज करें


डिब्बे बंद चीजों से हमारा कहने का मतलब है पैकेजिंग फूड, आपको डिब्बे बंद चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि इनमे कुछ भी पोस्टिक तत्व नही होते और इनको खाने का मतलब है समय और पैसे दोनों की बर्बादी करना है, अक्सर देखा जाता है कि कुछ महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी में जूस के नाम पर डिब्बा बंद मीठे पानी को पीना शुरू कर देती है जो कि काफी गलत है


नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी ना करे


नशीले पदार्थ जैसे कि शराब,सिगरेट, तंबाकू और भी काफी कुछ जिनके बार आप सोच सकती हो, इन चीज़ों को खाना तो दूर आपको उस व्यक्ति से भी दूरी बना कर रखनी चाहिए जो इन सभी चीज़ों का सेवन करता है, क्योंकि इन सभी चीज़ों का बच्चे पर काफी गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है 


प्रेग्नेंसी में अनानास को ना खाएं 


अनानास में ब्रोमलिन नामक एंजाइम होता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरा खड़ा कर सकता है हालांकि, कुछ डॉक्टर इसको मानने से बिल्कुल इनकार करते हैं पर फिर भी हम अनानास को ना खाने की सलाह देंगे क्योंकि आपको अपनी प्रेग्नेंसी में बिल्कुल भी रिस्क नही लेना, और इसके अलावा आपको कच्चे पपीते से भी परहेज करना है 


प्रेगनेंसी में चाय पीना


प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को चाय पीने की तीव्र इच्छा होती है और यहां तक की कुछ महिलाएं कच्ची चाय पत्ती को भी खाना शुरु कर देती है, चाय में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए हम आपको चाय पीने की सलाह बिल्कुल भी नहीं देंगे हालांकि आप दिन में एक या फिर दो कप चाय पी सकती हो, ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित है और इसके अलावा आपको कुछ एनर्जी ड्रिंक से भी परहेज करना चाहिए जिनमें कैफीन की मात्रा  अधिक  अधिक होती है क्योंकि अधिक कैफीन आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है


प्रेग्नेंसी में मैदे से बनी चीज़ों को खाना


ये सवाल लगभग हर प्रेग्नेंट महिला के दिमाग में होगा कि उसे अपनी प्रेग्नेंसी में मैदा खाना चाहिए कि नही अगर आपको भी इसी सवाल का जवाब चाहिए तो तब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको मैदे से बनी चीज़ों से दूरी बना लेनी चाहिए, मैदे से बनी चीज़े जैसे कि पास्ता, बिस्किट, और भी काफी कुछ अगर आपका मन करे तो तब आप मैदे को एक नियमित मात्रा में खा सकती हो 


प्रेगनेंसी के पहले महीने में कैसे रहना चाहिए (how to live in first month of pregnancy in hindi)


प्रेगनेंसी के पहले महीने में कैसे रहना चाहिए

  • ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगहों से आपको जाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर  चक्कर आने की संभावना अधिक रहती है


  • अपनी प्रेगनेंसी में इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भारी चीज को ना उठाएं, प्रेगनेंसी के पहले महीने तक तो महिला कई बार इस बात से अज्ञात हो जाती है कि वह गर्भवती है और जाने अनजाने में प्रेग्नेंट महिला भारी चीजों को उठा बैठती है 


  • प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाएं बेवजह चिंता करती है हालांकि उन्हें चिंता भी करनी चाहिए क्योंकि अब सवाल उसके बच्चे का है पर बेवजह चिंता करने का कोई फायदा नहीं है, इसलिए अपने आप को स्ट्रेस से बचा कर रखे और अपने आप को एक अच्छे माहौल मे रखे अगर कोई भी तकलीफ हो तो समय पर अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले 


  • अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हल्का फुल्का वयंम जरूर करना चाहिए, हो सके तो आपको पेरेंटल योगा भी करना चाहिए क्योंकि अगर आप प्रेग्नेंसी के पहले महीने से ही योग और कसरत की आदत डाल लोगी तो तब आपको प्रेग्नेंसी के बाकी महीनों में ज्यादा दिक्कत नही आएगी, इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जिस योगासन और कसरत में आप अधिक सहज हो उन्ही को प्रयोग में लाए 


  • अपनी प्रेग्नेंसी के पहले महीने से ही अच्छी तरह सोने की आदत डाल लें, क्योंकि हो सकता है कि बाकी महीनों मे आपको नींद ना के बराबर आए 


  • अच्छी-अच्छी कहानियों को पढ़े और सुने अपने आप एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण में रखे, क्योंकि इन सभी चीजों का सीधा प्रभाव आपके होने वाले बच्चे पर पड़ेगा 


आपके कुछ सवाल और हमारे जवाब


क्या प्रेगनेंसी के पहले महीने में वाइट डिस्चार्ज होता है?

हां प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज होता है, योनि से एक स्वेद पिला तरल पदार्थ निकलता है जिसे ही वाइट डिस्चार्ज कहा जाता है, हालांकि ये बिल्कुल आम है 


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या ब्लीडिंग होती है?

हाँ ब्लीडिंग होना भी आम है पर अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो तो तब आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए


प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या सावधानी रखनी चाहिए 

अनानास और कच्चे पपीते को खाने से परहेज करें, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और तली हुई चीज से भी अपने आप को बचा कर रखें, और पीठ को झुकाने और भारी चीज़ों को उठाने से बचे 


आप हमें लगता है कि आप आप इस बात को अच्छी तरह से जान चुके होगी की आपको अपनी प्रेग्नेंसी के पहले महीने क्या करना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखे कि ऊपर बताई गई सभी जानकारी महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए है अगर महिला को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो तब डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना ही सही है,


 आप को नियमित रूप से महिला रोग विशेषज्ञ से चेकअप जरूर करवाना चाहिए, क्योंकि ऊपर बताई गई सभी जानकारी जागरूक बनाने के लिए है पर आप अपना असली इलाज तो डॉक्टर के माध्यम से ही करवा सकती हो

Post a Comment

0 Comments