नमस्कार एक बार फिर से आप सभी का हमारे ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है, अगर आप प्रेग्नेंट हो तो तब आपके लिए हमारे द्वारा बताई गई जानकारी काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाली है, आज हम चर्चा करने वाले है कि आपको अपनी प्रेगनेंसी में चाय पीनी चाहिए या फिर नहीं तो फिर चलिए शुरू करते हैं हमारी आज की इस पोस्ट को
गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अलग-अलग चीजों को खाने की और पीने की तीव्र इच्छा होती है और उन्हीं में से एक है चाय, ऐसा देखा गया है की प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को चाय पीने का बेहद मन करता है और कुछ महिला तो सुखी चाय पत्ती को ही खाने लग जाती है, चाय पीने से पहले एक महिला के मन में ये सवाल तो जरूर आएगा कि जो चाय वो पी रही है क्यो वो उसके बच्चे के लिए सुरक्षित है या फिर नहीं आज हम आपके इसी प्रशन का उत्तर विस्तार से देने वाले है ( प्रेगनेंसी में सिर दर्द का इलाज )
प्रेगनेंसी में चाय पीना चाहिए या फिर नहीं
दोस्तों आपको अपनी प्रेगनेंसी में जितना हो सके उतना चाय से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि चाय आपके बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, हां अगर आप चाहो तो दिन में एक नियमित मात्रा में चाय का सेवन कर सकती हो, आप दिन में लगभग एक से दो कप चाय पी सकती हो क्योंकि चाय पीने की ये एक सुरक्षित मात्रा है और इससे ज्यादा चाय पीना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है
प्रेगनेंसी में चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए
प्रेगनेंसी में चाय पीने की कई मुख्य कारण है जैसे कि चाय में कैफीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है और कैफीन आपके पेट में पल बच्चे के लिए असुरक्षित है, कैफीन के कारण आपके बच्चे को क्षति पहुंच सकती है, इस बात का ध्यान रखें आपको ना सिर्फ चाय बल्कि उस हर चीज से दूरी बनाकर रखनी है जिसमें कैफीन अधिक हो, जैसे कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स ( प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए )
प्रेगनेंसी में चाय ना पीने का एक और मुख्य कारण है वह यह है की प्रेगनेंसी के दौरान पाचन शक्ति काफी धीमी पड़ जाती है जिसके कारण आपको चीजों को पचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसी स्थिति में अगर आप चाय का सेवन करती हो तो तब जाहिर सी बात है कि आपको एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याएं घेर सकती है
जब चर्चा चाय पर हो रही हो तो तब हम अदरक वाली चाय को कैसे भूल सकते हैं, कुछ लोगों का मानना है अदरक वाली चाय पीना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है, अगर चाय को एक नियमित मात्रा में पिया जाए तो तब आपको चाय थोड़ा बहुत लाभ पहुंचा सकती हैं पर वही अगर चाय अधिक मात्रा में पी जाए तो तब आपके लिए हानिकारक है उदाहरण के लिए अगर आप अदरक वाली चाय का अधिक मात्रा में सेवन करती हो तो तब गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है और चाय के सेवन से सीने में जलन भी होने लगती है, ज्यादा चाय पीने के और भी अन्य हानिकारक परिणाम है जिन्हें हम किसी और दिन चर्चा करेंगे
प्रेगनेंसी में चाय पीने के नुकसान
- ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना
- सीने में जलन होना
- पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं का आना
- भ्रूण का विकास अच्छी तरह से ना हो पाना
चाय से ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना
चाय के भी अलग-अलग वेरिएंट है जैसे कि अदरक वाली चाय और इलायची वाली चाय और भी बहुत कुछ इनमें से कुछ ज्यादा हानिकारक है और कुछ कम उदाहरण के लिए अगर आप ज्यादा दूध वाली चाय को पीती हो तो तब आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा और वही अगर आप मसालेदार अदरक वाली चाय को पीती हो तो तब आपको ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दूसरे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती है
प्रेगनेंसी में चाय पीने से सीने में जलन होना
इसमें कोई शक नहीं है की तेज और मसालेदार चाय पीने के बाद आपके सीने में जलन हो सकती है, इसलिए हम गर्भवती महिलाओं को तेज और मसालेदार चाय पीने की सलाह बिल्कुल भी नही देंगे, हाँ अगर आपकी चाय पीने के ज्यादा इच्छा हो तो तब आप एक नियमित मात्रा में सिंपल चाय को पी सकती है, ऐसा करने से आपकी चाय पीने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी और आपके सीने में भी जलन नही होगी ।
प्रेगनेंसी में चाय पीने से एसिडिटी होना
हां ये बात बिल्कुल सही है, अधिक चाय पीने से पेट में एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है, इसीलिए तो गर्भवती महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान चाय कम पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि प्रेगनेंसी में पाचन शक्ति काफी कमज़ोर पड़ जाती है और ऊपर से अगर आप चाय को पीती हो तो जाहिर सी बात है कि आपको बदहज़मी और एसिडिटी जैसी परेशानियां आपको घेर सकती है, इसलिए चाय का सेवन नियमित मात्रा में करें ( प्रेगनेंसी में पीठ दर्द से कैसे छुटकारा पाए )
चाय पीने से भ्रूण का विकास ना हो पाना
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं की चाय में कैफीन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है और चाय में पाया जाने वाला कैफ़ीन आपके बच्चे के लिए काफी हानिकारक है, यहां तक की अगर आप कैफीन को अधिक मात्रा में पीती हो तो तब भ्रूण की मृत्यु भी हो सकती है, यह पढ़ने में आपको भले ही डरावना लगे यह बिल्कुल सच है, पर दिन में एक दो कप चाय पीने से कुछ भी नहीं होगा अगर आपकी इच्छा है तो आप दिन में एक या फिर दो कप चाय पी सकती हो
प्रेगनेंसी में क्या पीना चाहिए
- नारियल पानी पीना है बेहद लाभदायक
- नींबू पानी भी है काफी सुरक्षित
- दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिए
प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के लाभ
प्रेगनेंसी के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और इन्हीं तरल पदार्थों में से आप नारियल पानी को भी चुन सकती हो, रोजाना सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से रोजाना की थकावट और मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिल सकती है, इसके अलावा चक्कर आना जी घबराना जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी नारियल पानी सबसे उत्तम है आसान शब्दों में कहीं तो नारियल पानी किसी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है
प्रेगनेंसी में नींबू पानी पीना
इसमें कोई शक नहीं है की नींबू पानी बेहद स्वादिष्ट तरल पदार्थ है कुछ लोग नींबू पानी में नमक कम रखते हैं वहीं कुछ लोग नींबू पानी में चीनी कम रखते हैं, ये अब आप पर निर्भर करता है कि आपको कैसा नींबू पानी चाहिए, प्रेगनेंसी में नींबू पानी के सेवन से उल्टी आना, घबराहट होना, चक्कर आना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है, इसके साथ साथ नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का मुख्य सोर्स है और यह सभी पोषक तत्व शरीर को अलग अलग तरीके से लाभ पहुंचाते हैं ( प्रेगनेंसी में आम खाना सही है )
प्रेगनेंसी में कितना पानी पीना चाहिए
एक गर्भवती महिला को औसतन दिन में 2 से 3 लीटर तक पानी पीना चाहिए, क्योंकि प्रेगनेंसी में पानी का सेवन बडी ही अहम भूमिका निभाता है आप जितना पानी पियोगे आप उतना ही स्वस्थ रहोगी, अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ गर्भवती महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी में पानी को ना के बराबर पीती है जिसके कारण उन्हें कब्ज़ और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और हो सकता है कि प्रेगनेंसी में होने वाले सिर दर्द के पीछे पानी की कमी हो ।
क्या प्रेगनेंसी में चाय पीना सुरक्षित है
यह निर्भर करता है कि आप कितनी चाय पी रही हो और किस प्रकार की चाय पी रही हो उदाहरण के लिए ज्यादा दूध वाली चाय में कैफीन कम मात्रा में पाया जाता है, आप इस तरह की चाय को दिन में 2 कप पी सकती हो
प्रेगनेंसी में कितनी चाय पीनी चाहिए
अपने आप को चाय पीने से बचाकर रखे, अगर फिर भी मन ना माने तो 1-2 कप से ज्यादा चाय ना पीए, और यहां तक कि तेज़ और अदरक वाली चाय को छुए भी मत
प्रेगनेंसी में ज्यादा चाय पीने से क्या होता है
ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन, एसिडिटी, बदहज़मी और अन्य पेट समन्धित परेशानियां हो सकती है, इसलिए अगर चाय पीना हो तो उसे एक सीमित मात्रा में पीए, चाय की अधिक मात्रा अत्यंत हानिकारक है
प्रेगनेंसी में चाय पीने के फायदे
अगर आपका सिर दर्द कर रहा हो तो तब चाय आपकी इस समस्या को ठीक कर सकती है, बस इसके अलावा चाय के कोई अन्य लाभ नही है
प्रेगनेंसी में चाय कब बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए
अगर आपको मधुमेह की समस्या है या फिर चाय को सूंघकर ही उल्टी करने का मन करने लगे तो तब आपको चाय बिल्कुल भी नही पीनी चाहिए
अंत में हम आपसे बस इतना ही कहना चाहेंगे की प्रेगनेंसी में चाय पीने के कोई भी फायदा नहीं है बल्कि नुकसान ही नुकसान है, और हां अगर आपका चाय पीने का मन है तो तब आप अपनी जीभ के स्वाद के लिए एक या फिर दो कप चाय दी में पी सकती हो, इतनी चाय 1 दिन में पीना बिल्कुल सुरक्षित है ( प्रेगनेंसी में नींद ना आने का इलाज )
हम आशा करते हैं कि आपको अपने सवालों का जवाब हमारी इस पोस्ट के माध्यम से मिल गए हो, अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल या फिर कोई सुझाव है आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकती हो
note - ऊपर बताई गई सभी जानकारी गर्भवती महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए है, कृपया कर इसे डॉक्टरी सलाह मत समझे, अगर आपको कोई दिक्कत या फिर कोई परेशानी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें, आपके सुनहरे भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएं

0 Comments