Search

गर्भवती महिलाएं इन 5 चीज़ों का सेवन बिल्कुल भी ना करें

 नमस्कार आप सभी गर्भवती महिलाओं का हमारे इस ब्लॉग में हार्दिक स्वागत है, अगर आप भी गर्भवती हो तो तब आपको यह चिंता तो जरूर सताती होगी कि जो चीजें आप अपनी प्रेगनेंसी में रोजाना खा रही हो क्या वह आपके आपके बच्चे के लिए सुरक्षित है या फिर नहीं 

pregnancy-mai-kya-na-khaye

अक्सर गर्भवती महिलाएं अपने खानपान को लेकर चिंतित रहती है और यह चिंता करने का ही विषय है क्योंकि अक्सर गर्भवती महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को खा बैठती है जो उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपनी प्रेगनेंसी में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए 


इस पोस्ट को शुरू करने से पहले हम आपको बता दें की हमारी इस ब्लॉग की जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती है आप हमारी  जानकारी पर आंखें बंद करके भरोसा कर सकती हो 



प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए


आप हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपनी प्रेगनेंसी में किन चीजों से परहेज करना चाहिए, यह चीजें आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जाने अनजाने में खा लेती हो, इस पोस्ट को पढ़कर आपको अच्छे से ज्ञान हो जाएगा कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं


1 - प्रेगनेंसी में चाय पीना


गर्भकाल के दौरान चाय और कॉफी पीने का अधिक मन करता है और यहां तक की कुछ ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जहां गर्भवती महिला को कच्ची चाय पत्ती खाना भी अच्छा लगता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है अगर आप अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करती हो तो तब आपके पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है ।


प्रेगनेंसी में चाय और काफी पीना हानिकारक है हालांकि अगर आप नियमित मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करती हूं तो तब आपको और आपके बच्चे को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा और वही अगर आप चाय और कॉफी ज्यादा मात्रा में पीती हो तो तब बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, चाय और कॉफी के अलावा आपको उन सभी चीजों से परहेज करना चाहिए जिनमें कैफीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है जैसे कि बाजार में बिकने वाली कुछ एनर्जी ड्रिंक्स 


2 - प्रेगनेंसी में पपीता का सेवन


पूर्ण रूप से पका हुआ पपीता आपके लिए बेहद लाभदायक है, पर अगर आप कच्चे पपीते का सेवन करती हो तो तब आपके बच्चे के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, कच्चे पपीते के सेवन से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है 


हालांकि पके हुए पपीते को बेझिझक होकर खा सकती हो पर ध्यान रहे कि वह पपीता प्राकृतिक तौर पर ही पका हुआ होना चाहिए और वह पपीता बिल्कुल भी कच्चा ना हो 


3 - प्रेगनेंसी में मांस का खाना सही है या गलत?


कुछ महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी में मांस खाने की बेहद तीव्र इच्छा होती है, वैसे तो मांस खाने से आपके बच्चे को कोई नुकसान नही होगा पर मांस के सेवन से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है ।


प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया बेहद धीमी हो जाती है और जिसके कारण चीज़ों को पचाने में बेहद समय लगता और यही प्रेगनेंसी में कब्ज़ और गैस जैसी समस्याओं को जन्म देती है, वैसे भी प्रेग्नेंसी में पेट काफी फूलने लग जाता है और अगर ऐसे में आप मांस का सेवन करती हो तो तब आप मोटापे का शिकार भी हो सकती हो क्योंकि मांस के सेवन से पेट की चर्बी बेहद तेज़ बनती है क्योंकि मांस वसा से भरपूर होता है ।


4 - प्रेगनेंसी में कोल्ड ड्रिंक्स को ना पिए


प्रेगनेंसी में कोल्ड ड्रिंक्स को पीना जहर पीने के बराबर है, यहां तक कि कोल्ड ड्रिंक्स की एक बूंद भी आपके लिए सुरक्षित नहीं है, प्रेगनेंसी में कई बार उल्टी आती है और मुँह बेस्वाद हो जाता है, और अपने मुंह को तरोताजा बनाने के लिए गर्भवती महिलाएं कोल्ड ड्रिंक्स को पी जाती है, अगर आप ही ऐसा करती हो तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए


5 - बंद डिब्बे वाली चीज़ों का ना खाएं


आपको उन सभी चीज़ों से दूरी बनाई रखनी है जो रेडीमेड हो मतलब जो बंद डिब्बे में हो,अक्सर ऐसा देखा जाता है कि प्रेग्नेंट महिला जूस के नाम पर बंद डिब्बे वाले जहरीली जूस को पी जाती है, जो कि काफी गलत है

Post a Comment

0 Comments