हमारे इस ब्लॉग पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का हार्दिक स्वागत है, इस ब्लॉग पोस्ट को शुरू करने से पहले हम आपको जानकारी देना चाहते है की आपको इस ब्लॉग पर प्रेगनेंसी से जुड़े हर सवालों का जवाब मिलेंगे क्योंकि हमने इस ब्लॉग को खास तौर पर गर्भवती महिलाओं और प्रेगनेंसी से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ही बनाया है और आप हमारी ब्लॉग की जानकारी पर भरोसा कर सकते हो क्योंकि हमारी सभी जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती है
Pregnancy Mai Back Pain Hona Sahi Hai yaa galat ?
कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी में बैक पेन होने के कारण काफी चिंतित रहती है हालांकि इसमें चिंता करने के बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि यह बिल्कुल आम और साधारण है दुनिया की हर महिला को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बैक पेन से जूझना पड़ता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपका वजन कितना है और आप की शारीरिक क्षमता कितनी है जब भी आपके पेट में पल रहे बच्चे का विकास होगा तब तब आपको बैक पेन से जूझना पड़ेगा और यह एक अच्छा संकेत भी है क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा आपके पेट में पल रहे बच्चे का विकास बड़ी अच्छी तरह से हो रहा है, इसलिए Pregnancy Mai Back Pain Hona बिल्कुल नॉर्मल है और इससे बिल्कुल भी ना घबराए ।
pregnancy me back pain kyu hota hai/cause of back pain in pregnancy
1 - प्रेगनेंसी में कमर दर्द होने के कई कारण है, जैसे कि वजन का बढ़ना, अगर आप प्रेग्नेंट हो तो आपने इस बात को ज़रूर नोटिस किया होगा कि आपका वजन पहले के मुकाबले बढ़ गया है और यही प्रेगनेंसी में कमर दर्द होने का मुख्य कारण है और ये बिल्कुल सामान्य है
2 - प्रेगनेंसी के दिनों में महिला की शारीरिक बनावट (physical posture) थोड़ी बिगड़ जाती और रीढ़ की हड्डी में भी काफी बदलाव आते हैं, जिसके कारण आपको Pregnancy Mai Back Pain होने लगता है
3 - हार्मोंस में बदलाव आना भी कमर दर्द की मुख्य वजह है क्योंकि अब आपको ना सिर्फ अपने आप की बल्कि अपने बच्चे के भी देखभाल करनी और इसलिए गर्भवती महिलाओं के शरीर में कुछ हारमोंस चेंज हो जाते हैं जैसे कि कुछ हार्मोंस आपकी हड्डियों को ढीला और लचकिला बना देते है ताकि बच्चे को जन्म देते समय आपको कोई समस्या ना हो और इसी कारण ना सिर्फ कमर में बल्कि पूरे शरीर में दर्द होने लगता है
4 - pregnancy mai kamar dard होने की एक वजह और है वो अपने शरीर का अच्छे से ख्याल ना रखना, ठीक से ना चलना और सही ढंग में ना सोने के कारण back pain होने लगता है
5 - कमर दर्द की एक वजह मनोवैज्ञानिक भी हो सकती है, आप मानो या फिर ना मानो जितना आप स्ट्रेस लोगे उतना ही आपके शरीर में दर्द होने लगेगा और इसलिए ही गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेस ना लेने की सलाह दी जाती है
Pregnancy Mai Kamar Dard Ka ilaj/ how to relieve back pain with pregnancy
1 - प्रेगनेंसी में कमर दर्द का इलाज बड़ा आसान है आप छोटे छोटे तरीको से ही अपने कमर दर्द को कम कर सकते हो, जैसे कि पेरेंटल योगा (parental yoga) यह एक प्राचीन योग मुंद्रा होती है जिनको कर आप pregnancy ke back pain से बड़ी जल्दी छुटकारा पा सकते हो
( A ) इस मुंद्रा में आपको आपको अपने हाथ और पैरों को पीछे की तरफ कर ऊपर छत की तरफ देखना है, इसे करना बेहद आसान है, जैसे कि आप तस्वीर में देख ही सकते हो
( B ) इस मुद्रा में सीधे खड़े रहकर अपने घुटनों को मोड़ना है और अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ करना है शुरू शुरू में आपको ऐसा करना काफी कठिन लगेगा कुछ ही दिनों में आपको इसकी आदत पड़ जाएगी
( c ) इस मुद्रा में आपको जमीन पर लेट कर दीवार का सहारा लेकर अपने दोनों हाथों को ऊपर करना है ऐसा करने से भी आपको प्रेगनेंसी के कमर दर्द से काफी जल्दी छुटकारा मिलेगा
Note :- इस बात का विशेष ध्यान रखें सभी मुद्राओं को करते वक्त आप की देखभाल करने के लिए कोई हो, अगर इन मुद्रा को करते वक्त आपको पेट में दर्द हो तो तब इन मात्राओं को बिल्कुल भी ना करें
2 प्रेगनेंसी के कमर दर्द से परेशान हो तब आपको प्रेगनेंसी बेल्ट को जरूर खरीद लेना चाहिए, हालांकि भारत में ऐसी कई महिलाएं है जो प्रेगनेंसी बेल्ट खरीदना तो दूर इसका नाम भी नही जानती, प्रेगनेंसी बेल्ट प्रेगनेंसी के कमर दर्द का रामबाण इलाज है और हर गर्भवती महिला के पास एक प्रेगनेंसी बेल्ट तो जरूर होनी चाहिए
3 आप दर्द वाली जगह पर गर्म पानी की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हो और आज कल तो बिजली से चलने वाले उपकरण आ चुके हैं जो पानी को बड़ी जल्दी गर्म कर देते हैं, हालांकि अगर आप इस उपाय को सर्दियों में करती हो तो बेहतर रहेगा पर गर्मियों में इसका उपयोग भी किया जा सकता है ।
4 सोते समय कई महिलाएं ध्यान नही देती जिसके कारण ही Pregnancy Me Back Pain अधिक और बेवजह होने लगता है, अगर सुबह उठने के बाद आपके कमर में दर्द होने लगता है तो इसका साफ साफ मतलब है कि आपको अपनी सोने के तरीकों को सुधारना होगा, सोते समय किस बात का ध्यान रखें आपके पेट बिल्कुल सीधा हो और अपने बिस्तर पर कुछ तकिये जरूर रखें अगर आप चाहो तो आप Pregnancy pillow को भी खरीद सकती हो, अगर आप ध्यानपूर्वक सोते हो तो तो इसमें कोई शक नहीं है कि कमर दर्द की समस्या काफी कम हो जाएंगी
5 आप अपने दर्द को कम करने के लिए दवाइयों का भी इस्तेमाल कर सकती हो पर ध्यान रहे कि कोई भी painkiller डॉक्टर की सलाह के बिना ना खाएं क्योंकि इससे आपके पेट में पल रहे बच्चे पर काफी गहरा असर हो सकता है
डॉक्टर के पास कब जाए -
जब कमर दर्द बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर हो और कोई भी उपाय काम ना करे तो बिना किसी देरी के आपको डॉक्टर के सलाह लेने चाहिए और हां प्रेगनेंसी के आखिरी महीनों में तो पेट या फिर कमर दर्द को बिल्कुल भी इग्नोर ना करे और अगर आपकी इच्छा है तो आप कभी डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवा सकते हो, इसमें कोई बुराई नही है क्योंकि अब आपके साथ एक और ज़िंदगी जुड़ चुकी है
दोस्तों ये थे कुछ उपाय जिनकी मदद से आप Pregnancy ke Back Pain से छुटकारा पा सकते हो, अगर आपके मन में कोई सवाल है तो बिना शरमाए हमें नीचे कमेंट कर बताएं




0 Comments