Search

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन क्यो आती है, पैरों की सूजन को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए

 दोस्तों मां बनने की खुशि एक महिला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है, मां बनने की खुशी के सामने दुनिया की हर खुशियां छोटी लगने लग जाती है हालांकि इस खुशी को पाने के लिए महिलाओं को अपने गर्भ काल के दौरान कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है जैसे की कमर दर्द सिर में दर्द नींद ना आना और भी बहुत कुछ इन सभी समस्याओं में से एक समस्या और है वह है प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आ जाना

pregnancy-me-pairo-me-sujan

ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार महिलाओं के पैरों पर प्रेगनेंसी के कारण काफी सूजन आ जाती है जिनके कारण महिलाओं को चलने फिरने में भी काफी दिक्कत आती है, और पैरों में भयंकर दर्द शुरू हो जाता है, आज हम आपको बताने वाले हैं की प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आने के क्या मुख्य कारण है और आपको इसके इलाज के लिए क्या-क्या करना चाहिए ।

इस पोस्ट को शुरू करने से पहले हम आपको बता दे कि हमारे इस ब्लॉग की सभी जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती है आप हमारी जानकारी पर आंखें बंद कर भरोसा कर सकती हो

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आने के कारण-

1 हार्मोंस में बदलाव आना - प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर पूरी तरह से बदल जाता है वह इसलिए क्योंकि प्रेगनेंसी में कुछ हारमोंस में बदलाव आ जाता है जिसके कारण महिला का पेट फुलने लग जाता है और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है और हारमोंस के बदलाव के कारण ही प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आ जाती है, हालांकि यह बिल्कुल साधारण है आपको इसमें घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, विश्व भर में लगभग सभी महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान पैरों की सूजन की समस्या का कभी ना कभी तो सामना जरूर करना पड़ता है ।

2 वजन का बढ़ना - अगर आप प्रेग्नेंट हो तो तब आपने इस बात को जरूर नोटिस किया होगा कि आपका वजन पहले के मुकाबले थोड़ा अधिक बढ़ गया होगा, और यही प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन का मुख्य कारण है जाहिर सी बात है की  आपके शरीर का वजन आपके पैरों पर ही आएगा जिसके कारण आपके पैरों में सूजन हो जाएगी और यहां तक की आपके पैरों में दर्द भी होने लग जाएगा

3 कुछ बीमारियां - पैरों में सूजन आने के पीछे कुछ शारीरिक बीमारियों का भी हाथ हो सकता है उदाहरण के लिए अगर आपके लीवर में गड़बड़ी है तो इसका सीधा असर आपके पैरों पर दिखाई देगा इसके परिणाम स्वरूप आपके पैरों में दर्द होना शुरू हो जाएगा और पैरों में सूजन आ जाएगी

4 हाई ब्लड प्रेशर - उच्च रक्तचाप भी पैरों में सूजन कर सकता है, अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो तो तब आपके पैरों में सूजन आना एक आम सी बात होगी हालांकि इसे जितना हो सके उतना जल्दी कंट्रोल में कर लेना चाहिए नही तो आपके लिए और आपके बच्चे के लिए मुसीबत हो सकती है

5 ब्लड सरकुलेशन कम होना - अक्सर महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक गतिविधियों को काफी कम कर देती हैं जिसके कारण शरीर में खूब अच्छी तरह से सर्कलेट नहीं हो पाता जिसके  परिणाम स्वरूप प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आ जाती है

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन के लक्षण

  • पैरों में बार-बार जलन होना और बार-बार खुजली करने का मन करना
  • ऐसा महसूस होना की पैरों को आग के अंगारों पर रख दिया गया है
  • पैरों को हिलाने में असमर्थ होना और चलने में भी दिक्कत आना
  • रात को सोते समय पैरों में जलन होना और बेचैनी महसूस होना
  • पैरों का अधिक  वजनदार महसूस होना, ऐसा लगना की जैसे पैरों के साथ पत्थर बांध दिए गए हो

प्रेगनेंसी में पैरों की सूजन का इलाज

अब हम आपको बताने वाले हैं कि प्रेगनेंसी में पैरों की सूजन को दूर करने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए हमारा आपसे अनुरोध है कि इस जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें

1 पैरों की सूजन को दूर करने के लिए करें मालिश

शुद्ध सरसों के तेल से अगर पैरों की मालिश की जाए तो तब पैरों की सूजन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी, और यह उपाय बिल्कुल सुरक्षित और आसान है इसे हर कोई बड़े आराम से कर सकता है, बेहतर परिणाम देखने के लिए आप शुद्ध सरसों के तेल को हल्का सा गर्म कर अपने पैरों पर लगा सकती हो और फिर उसके साथ अपने पैरों की मालिश कर सकती हो पर ध्यान रहे कि तेल ज्यादा गर्म ना हो

2 पैरों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखना

अगर आप अपने पैरों की सूजन से जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहती हो तब आपको सुबह शाम अपने दोनों पैरों को गुनगुने पानी में डुबोना चाहिए, बस आपको एक टब में गुनगुने पानी को डालना है और उसमें अपने पैरों में 15 मिनेट के लिए रखना है, आप बेहतर परिणाम देखने के लिए पानी में सेंधे नमक को भी मिला सकती हो

3 कुछ योगासनों को जरूर अपनाएं

आपको अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ योगासनों को जरूर करना चाहिए, अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि अपनी प्रेगनेंसी में महिलाएं शारीरिक गतिविधियां ना के बराबर करती है जिनके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए हमारी आपको सलाह है कि आपको अपनी प्रेगनेंसी में हल्की फुल्की कसरत जरूर करनी चाहिए, आप पैरों की जलन को दूर करने के लिए फीट रोटेशन की भी मदद ले सकती हो

फीट रोटेशन में आपको सबसे पहले अपने दोनों पैरों को स्थिर रखना है और फिर अपने पैरों को 10 बार दाएं तरफ घुमाना है और फिर उन्हें 10 बार बाए तरफ घुमाना है, इस कसरत को आप दिन में कभी भी कर सकती हो, इस कसरत की मदद से पैरों की जलन और पैरों की सूजन जैसी समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी

4 पैरों की सूजन को दूर करने के लिए घरेलू उपाय

केले के छिलकों को भले ही आप बेकार समझो पर वास्तव में यह काफी काम की चीज है, अगर आप केले के चिल्के की अंदरूनी परत निकालकर उसका पेस्ट बनाकर अपने पैरों पर लगाती हो तब आपकी पैरों की सूजन और पैरों की जलन दोनों ही दूर हो जाएगी

इसके अलावा गर्मियों के मौसम में पैरों में भयंकर जलन होती है इसको दूर करने के लिए आप अपने पैरों के ऊपर लाल मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हो, ऐसा करने से आपके पैरों को ठंडक मिलेगी और पैरों की जलन और सूजन अपने आप ही दूर हो जाएगी


Post a Comment

0 Comments