आप सभी महिलाओं का हमारी इस ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है, सब से पहले हम आपको बधाई देना चाहते हैं कि आपके परिवार में एक नया मेंबर जुड़ने जा रहा है, दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम चर्चा करने जा रहे हैं कि प्रेगनेंसी में नींद क्यो नही आती और इसके पीछे क्या कारण है और नींद लाने के लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए
इस पोस्ट को शुरू करने से पहले हम आपको हमारे इस ब्लॉग के बारे में कुछ बताना चाहेंगे, आप यूं भी कह सकती हो की हमारा यह ब्लॉग गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है, क्योंकि हम अपने इस ब्लॉग में प्रेगनेंसी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देते हैं ,अगर आप एक गर्भवती महिला हो तो आपके लिए हमारा यह ब्लॉग काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है क्योंकि हमारी सभी जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती है
pregnancy me neend na aana
हां यह बात बिल्कुल सच है की प्रेगनेंसी में आपको काफी कम नींद आएगी इसके पीछे भी कुछ महत्वपूर्ण कारण है जैसे कि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर की बनावट काफी बदल जाती है जिसके कारण स्लीपिंग पेटर्न डिस्टर्ब हो जाता है और आपको चाहते हुए भी नींद नहीं आएगी हालांकि ये बिल्कुल आम सी समस्याएं आपको इसमें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है
रात को पैरों में जलन होने के कारण भी प्रेगनेंसी में नींद नहीं आएगी वो इसलिए क्योंकि जब आप सोने की कोशिश करोगी तब आपके पैरों में जलन होना शुरू हो जाएगी जिसके कारण आप आप काफी असहज महसूस करोकि और आपको बेचैनी भी महसूस होगी और फिर आपको बिल्कुल भी नींद नहीं आएगी
प्रेगनेंसी में गैस की समस्या होना एक आम बात है प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में कुछ हारमोंस बदल जाते हैं जिसके कारण पेट फूलने लगा जाता है और पेट में गैस बन्नी शुरू हो जाती है और जाहिर सी बात है कि अगर आपके पेट में गैस बन्नी शुरू हो जाएगी तो तब आपको सोने में दिक्कत होगी और वैसे भी प्रेगनेंसी के दौरान पाचन शक्ति धीमी हो जाती है
प्रेगनेंसी में जी घबराना उल्टी होने का मन होना और चक्कर आना आम बात है और यह सभी समस्याएं दिन या फिर रात को नहीं देखती, इसलिए आप यह भी कह सकते हैं की चक्कर आना और जी घबराने की वजह से प्रेगनेंसी में नींद नहीं आती हालांकि यह बिल्कुल साधारण सी बात है, दुनिया में शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे प्रेगनेंसी में इन सभी समस्याओं से गुजरना ना पड़ा हो ।
प्रेगनेंसी में सिर दर्द क्यों होता है? क्या है इसके उपाय
प्रेगनेंसी में चेतन और अवचेतन मन पर काफी दवाव होता है जिसकी कारण नींद नहीं आती, गर्भवती महिला अपनी डिलीवरी को लेकर काफी चिंतित होती है और इसी चिंता के कारण प्रेगनेंसी के दिनों नींद बिल्कुल भी नही आती इसके अलावा गर्भवती महिला अपने बच्चे को लेकर बेवजह चिंतित रहती है और यही नींद ना आने की वजह भी हो सकती है
इसलिए तो गर्भवती महिला को ये सलाह दी जाती है की अपनी प्रेगनेंसी में किसी भी तरह की चिंता ना ली जाए वरना आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए समस्या हो सकती है ।
Pregnancy Me Neend Na aana ka ilaj
अगर आपको भी प्रेग्नेंसी में नींद नहीं आती तो तब हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें प्रयोग कर आपको काफी जल्दी नींद आ जाएगी
1 सरसों के मालिश- रात को सोने से पहले आपको अपने सिर की सरसों के तेल के साथ मालिश करनी चाहिए, ऐसा करने से आपकी दिमाग की नसें शांत हो जाएगी और आपको गहरी और सुंदर नींद आ जाएगी, वैसे तो आप तेल की मालिश कभी भी कर सकते हो पर रात को ऐसा करने से आपको और जल्दी लाभ देखने को मिलेगा
इसके अलावा आप पैरों के तलवों पर भी सरसों के तेल की मालिश कर सकती हो ऐसा करने से आपको पैरों की जलन से छुटकारा मिलेगा और रात को सोते समय होने वाली बेचैनी और घबराहट आपको तंग नहीं करेगी और आपको सुंदर और गहरी नींद आएगी, इसके साथ साथ नहाते वक्त अपनी नाभि पर सरसों का तेल लगाना भी अत्यंत लाभकारी है यह आपके आपके बच्चे के लिए काफी लाभदायक है
2 - दूध में देसी घी डालकर पीना - पूरे दिन की भागदौड़ से इंसान का दिमाग काफी थक जाता है जिसके कारण हम रात में वह सभी दृश्य देखते हैं जो हमने अपने पूरे दिनचर्या में देखे हैं और यह नींद आने में एक बड़ी बाधा है इसको दूर करने के लिए सबसे पहले आप अपने दिमाग को शांत करना होगा
इसलिए आपको सोने से पहले दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर पीना चाहिए ऐसा करने से आपकी दिमाग की नसें तरोताजा हो जाएंगी और आपको बेहतर और गहरी नींद आएगी आप चाहो तो देसी घी को नाक में डाल कर भी सो सकती हो ऐसा करना बिल्कुल सेफ है पर ध्यान रहे जिस घी का आप इस्तेमाल करो वह बिल्कुल शुद्ध होना चाहिए वरना आपको इसका कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा ।
3 बादाम रोगन - बादाम रोगन का नाम तो आप सभी जानते होंगे यह भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है यह एक तेल है जिसे बादाम से निकालकर बनाया जाता है, इस तेल को भी आप दूध में डालकर पी सकती हो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है
आपको 2 से 3 दिन तक नियमित दूध में बादाम रोगन डालकर पीना है और आपको परिणाम जल्दी देखने को मिल जाएंगे, यह उपाय भी बिल्कुल सुरक्षित है बल्कि यह प्रेगनेंसी में नींद ना आने का घरेलू मगर सटीक उपाय है
प्रेगनेंसी में कमर दर्द को दूर करे
5 कसरत करना - दोस्तों ऐसा देखा जाता है की प्रेगनेंसी में कई महिलाएं बिल्कुल आराम करती हैं, हालांकि उन्हें आराम करना भी चाहिए पर उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आराम के साथ साथ शारीरिक गतिविधियां भी उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है
नींद ना आने की मुख्य वजह है शारीरिक गतिविधियों का कम होना, इंसान को अच्छी और गहरी नींद तभी आ सकती है जब उसका शरीर पूरी तरह से थक चुका हो वरना जितने भी उपाय कर लो थकान के बिना अच्छी नींद आ ही नहीं सकती इसलिए नींद के लिए आपको कुछ शारीरिक गतिविधियां जरूर करनी चाहिए
हम यह नहीं कहते कि आपको रोज 5 किलोमीटर दौड़ना चाहिए बल्कि हम यह कहते हैं आपको वह हर काम करना चाहिए जिससे आपका शरीर थक जाए आप अपनी प्रेगनेंसी में कुछ योगासन भी कर सकती हो जो खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ही होते हैं, इन योगासन से ना सिर्फ आपको अच्छी नींद आएगी बल्कि आपकी कमर दर्द जैसी समस्या भी दूर हो जाएगी और यह योगासन आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे
6 सात्विक भोजन खाएं - जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था की प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया काफी धीमी हो जाती है जिसके कारण जल्दी पचने वाले भोजन को भी पचने में समय लगता है इसलिए आपको सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए जो तुरंत पच जाए जैसे की हरी सब्जियां, ताजे फल
आप अपनी प्रेगनेंसी में कुछ फलों का रस निकालकर पी पी सकती हो यह आपके और आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित है, अगर आपका आहार सात्विक होगा तब वह जल्दी पच जाएगा और आपको कब्ज से और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा और जाहिर सी बात है कि अगर आपका पेट साफ है तो तब आपको अपने आप ही रात में गहरी और सुंदर नींद आ जाएगी
7 बदले सोने का तरीका - प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर काफी हद तक बदल जाता है जिसके कारण उसे एक खास स्थिति में सोने की आवश्यकता होती है, जैसे कि बाई तरफ करवट लेने से शरीर में रक्त का प्रभाव अच्छी तरह से होता है हालांकि ऐसा करना कई बार गर्भवती महिला के लिए झंझट भरा होता है क्योंकि महिला अपने तरीके से सोना चाहती हैं
इसलिए आप प्रेगनेंसी पिलो का भी इस्तेमाल कर सकती हो, प्रेगनेंसी पिलो की मदद से आप बिना रोक-टोक के अपनी मर्जी से जैसे चाहो वैसे सो सकती हो और प्रेगनेंसी पिलो के मदद से आपको अच्छी और पहले से बेहतर नींद आएगी
8 तनाव बिल्कुल भी ना ले - अक्सर ऐसा देखा जाता है कि गर्भवती महिला काफी तनाव में रहती है हालांकि तनाव लेना महिला के लिए अत्यंत हानिकारक है इसलिए आप को जितना हो सके उतना तनाव से दूर रहना चाहिए
प्रेगनेंसी के दौरान महिला का स्वभाव कई बार काफी चिड़चिड़ा हो जाता है और यह काफी सामान्य बात है पर यह आपकी नींद में बाधा भी डाल सकता है इसलिए आप को जितना हो सके अपने आप को तनाव मुक्त वातावरण में रखना चाहिए ताकि आपके दिमाग पर कोई भी बोझ न हो, हमारा यकीन मानिए दोस्तों तनाव मुक्त रहने से आपको अपनी प्रेगनेंसी में बेहतर नींद आएगी ।
प्रेगनेंसी में मुह की बदबू कैसे दूर करे
9 तरल पदार्थ का सेवन - Pregnancy Me Neend Na aana का एक और कारण है वह है तरल पदार्थ का सेवन ना करना इसलिए आपको दिन में कम से कम 2 या फिर 3 लीटर पानी तो जरूर पीना चाहिए, हो सके तो आप कुछ फलों के रस को या फिर नारियल पानी को भी पी सकती हो इन सब का सेवन आपको बेहतर नींद देने में मदद करेगा
ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि कुछ गर्भवती महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी में पानी ना के बराबर पीती है जो कि बिल्कुल ही गलत है यह सिर्फ ना आपके लिए बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी हानिकारक है, गर्भवती महिलाओं को तो दूसरी महिलाओं की तुलना में अधिक पानी पीना चाहिए
10 गर्म पानी से स्नान करें - हां यह बात वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है की गर्म पानी से नहाने से अच्छी और बेहतर नींद आती है इसीलिए आपको गर्म पानी से नहाना चाहिए, गर्म पानी से हमारा मतलब गुनगुने पानी से है, आप चाहो तो रात को सोने से पहले नहा सकती हो, रात को नहाने से पूरे दिन की थकान और स्ट्रेस दूर हो जाएगा और आपको अच्छी नींद आएगी , अगर आपकी मर्जी है तो आप पानी में सरसों के तेल को मिलाकर नहा सकती हो ऐसा करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी है ।
हम जानते हैं कि कई बार रात में नहाने का मन नहीं करता इसलिए आप अपने हाथों और पैरों को धोकर भी सो सकती हो ऐसा करने पर भी आपको सुंदर और प्यारी नींद आ जाएगी और आपकी प्रेगनेंसी में नींद ना आने की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाएगी, दोस्तों हम आपसे अनुरोध करना चाहते हैं की नींद लाने के लिए आप किसी भी प्रकार की दवाइयों का सेवन ना करें क्योंकि प्राकृतिक नींद ही आपके लिए लाभकारी है
हम आशा करते हैं कि आप आप अच्छे से जान चुकी होंगी प्रेगनेंसी में नींद क्यों नहीं आती और इसके पीछे क्या मुख्य कारण है और प्रेगनेंसी में नींद लाने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए
हम भी अपनी तरफ से इस पोस्ट को जितना हो सके उतना गुणकारी बनाया है ताकि इस पोस्ट से उन सभी महिलाओं की मदद हो सके जो नींद ना आने की समस्या से परेशान है, हम आशा करते हैं आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल या फिर कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपनी राय बता सकते हो या फिर नींद से जुड़ा कोई भी सवाल है तो तब आप हमें बिना शर्माए पूछ सकती हो क्योंकि हमेशा आपकी सेवा में हाजिर है

0 Comments