नमस्कार आप सभी महिलाओं का हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है आज के इस पोस्ट में आपको बताएंगे की प्रेगनेंसी में मुंह से बदबू आने के क्या कारण हो सकते हैं इसके इलाज के लिए आपको क्या करना चाहिए पर उससे पहले हम आपको अपने इस ब्लॉग के बारे में बताना चाहेंगे हमने यह ब्लॉग खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ही बनाया है, प्रेगनेंसी से जुड़े तमाम सवाल और जवाब आपको इस ब्लॉग पर बड़ी आसानी से मिल जाएंगे।
pregnancy mein muh se badbu aana ka karan
1 - प्रेगनेंसी की दिनों मुंह से बदबू आने के कई कारण है जैसे कि हार्मोंस में बदलाव आना, प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में काफी ज्यादा बदलाव आते हैं इसी वजह से महिला का शरीर प्रेगनेंसी के दौरान काफी बदल जाता है यह बदलाव आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है,
2 - प्रेगनेंसी की दिनों बार बार उल्टी आना सामान्य बात है, और यह भी सामान्य सी बात है कि जब आपको उल्टी आएगी तब आपकी सांसो से बदबू जरूर आएगी और इसके अलावा पेट के एसिड से से भी प्रेगनेंसी में सांसो से बदबू आती है
3 - शरीर में कुछ जरूरी खनिज तत्व की कमी के कारण भी सांसों से बदबू आना शुरू हो जाती है और अगर आप पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते तो तब भी आपको सांसो की बदबू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
4 - कुछ बीमारियां भी सांसो की बदबू का मुख्य कारण है जैसे कि अगर आपके किडनी में इंफेक्शन है या फिर आपको डायबिटीज है तो तब आपकी सांसों से बदबू आ सकती है
ये भी पढ़े - प्रेगनेंसी में कमर दर्द का इलाज
5 प्रेगनेंसी के दिनों आपको हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन ही खाना चाहिए अगर आप ज्यादा मसालेदार या फिर चटपटा भोजन खाती हो तो इसे पचाने में आपको तकलीफ होगी तो तब आपकी सांसों से बदबू आ सकती है
Pregnancy mai muh kadwa hona
हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा प्रेगनेंसी में मुंह की बदबू के साथ-साथ मुंह का स्वाद भी बिल्कुल बिगड़ जाता है प्रेगनेंसी में मुंह कड़वा होना बिल्कुल सामान्य और एक आम सी बात है हालांकि मुंह के स्वाद बदल जाने से जिंदगी असहज लगने लगती है और इस समस्या को डिस्गेशिया कहा जाता है और ये भी बिलकुल सामान्य है
pregnancy mein sanso se badbu aane ka ilaj
1 गुन गुने पानी में हल्का सा नमक डालकर कर गरारे करने चाहिए, इससे ना सिर्फ आपकी सांसो की बदबू दूर होगी बल्कि गले की बाकी समस्या भी अपने आप दूर हो जाएगी, गरारे करने से सांस की नली से से लेकर दांतो तक के बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं, अगर आप रात को सोने से पहले गरारे करते हो तो तब आपको जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे
2 - मुंह की बदबू का मुख्य कारण कैल्शियम की कमी भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी खुराक में दूध और अन्य कैल्शियम युक्त भोजन को शामिल कर लेना चाहिए ऐसा करने से आप की हड्डियां मजबूत बनेगी और मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी
3 - जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है की पानी की कमी के कारण भी मुंह से बदबू आने लगती है इसलिए आपको दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए , पानी के सेवन से शरीर डिटॉक्सिफाइड होता है और शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलने लग जाते हैं पानी के अधिक सेवन से मुंह में अधिक सलाइवा बनता है जो मुंह की बदबू से आप का बचाव करेगा
4 इलायची के सेवन से भी मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है यह एक बेहद सरल और आसान उपाय है आपको बस इलायची के दाने आपने मुंह में रखकर चबाने है और आपकी सांसों की बदबू दूर हो जाएगी

0 Comments