Search

pregnancy me aam khana chahiye ya nahi - प्रेगनेंसी में आम खाने के फायदे और नुकसान

नमस्कार दोस्तों आप सभी महिलाओं का एक बार फिर से हमारे इस ब्लॉग में स्वागत है दोस्तों दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जिसे आम खाना पसंद ना हो, भारत में तो आम को बड़े चाव से खाया जाता है और भारत में तो आम को फलों का राजा भी कहा जाता है और शायद यही वजह है की आम भारत का राष्ट्रीय फल है । 

pregnancy me aam khana chahiye ya nahi - प्रेगनेंसी में आम खाने के फायदे और नुकसान

अगर आप गर्भवती हो तो निश्चित ही आपके मन में आम से जुड़े कुछ सवाल जरूर होंगे आज हम उन सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में दे देंगे ।



हमारा आपसे अनुरोध है कि आपको इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हम इस पोस्ट में आपको बताएं कि  आपको आम खाने चाहिए या फिर नहीं




उसे पहले हम आपको बता दें कि हमारा यह ब्लॉग खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ही बनाया गया है इस ब्लॉग का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ गर्भवती महिलाओं की मदद करना है और प्रेगनेंसी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देना है ।



pregnancy me aam khana chahiye ya nahi 



कई बार गर्भवती महिला को आम खाने की बड़ी तीव्र इच्छा होती है पर फिर वो मन ही मन सोचती है उसे अपनी प्रेगनेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं क्योंकि सवाल उसके बच्चे का है, अगर आप भी ऐसी कशमकश में फस गई हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप बिल्कुल अपनी प्रेगनेंसी में आम बिना किसी रोक-टोक के खा सकती हो 


आम में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपके और आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो, इसलिए अपनी गर्भकाल के दौरान जब आपको आप खाने की इच्छा हो तो बिल्कुल बिना घबराए और अपनी इच्छा की पूर्ति करें पर इस बात का ध्यान रखें की कुछ चीजों के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं, कुछ ऐसी परिस्थितियां भी होती है जिसमें गर्भवती महिला को आम बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए जो हम आपको नीचे बताने वाले हैं 


pregnancy mein aam khane ke fayde 



मुझे लगता है कि अब आप इस बात को अच्छी तरह से जान चुकी होंगी की प्रेगनेंसी में आम खाने चाहिए  क्योंकि आम ना सिर्फ आपके मन को संतुष्ट करेगा बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है अब हम आपको प्रेगनेंसी में आम खाने के फायदे बताने जा रहे हैं 



1 - आम विटामिन सी का बड़ा अच्छा सोर्स है, विटामिन सी के साथ-साथ यह फल विटामिन ए में भी भरपूर है, अगर आपके शरीर में इन सभी खनिज तत्वों की कमी है तो आम इन सभी तत्वों को पूरा करने की ताकत रखता  है, इसलिए आपको अपनी खुराक में आम को जरूर शामिल कर लेना चाहिए और हां दोस्तों आम जल्दी पचने वाला फल है इसलिए आपको इस फल को पचाने में भी दिक्कत नहीं होगी ।



2 - जैसा कि आपने अपनी प्रेगनेंसी में एक बात तो जरूर नोटिस की होगी कि आपकी पाचन शक्ति काफी धीमी हो चुकी होगी


वह इसलिए क्योंकि प्रेगनेंसी में शरीर कुछ  हारमोंस रिलीज करता है जिसके कारण पेट फूलने लग जाता है और गर्भवती महिला को गैस और कब से जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है



अगर आपको भी गैस या फिर कब से जैसी समस्या है तो  तब आम का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है, आम डाइटरी फाइबर एक मुख्य सोर्स और इसीलिए आम के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम और भी अच्छे से काम करने लग जाता है, इस बात का ध्यान रखें कि आप आम को एक सीमित मात्रा में ही खाए ।



3 - अगर आपको भी प्रेगनेंसी में सुबह उठने के बाद चक्कर आते हैं या फिर उल्टी करने का मन करता है तो तब आम का सेवन का आपको काफी हद तक मॉर्निंग सिकनेस से बच सकता हो


वैसे तो आप आम का किसी भी रूप में सेवन कर सकती हो पर हमारी सलाह आपको यही है कि आपको आम को छोटे-छोटे टुकड़े कर खाने चाहिए और हां इस बात का भी अच्छे से ध्यान रखें की जिस  आम को आप खाने जा रही हो वो नेचुरल पका हुआ हो बाजार में ऐसे बहुत सारे आम है जो मसाले लगाकर पकाए जाते हैं और वो आम फायदे की जगह नुकसान भी कर सकते है इसलिए आपको नेचुरल पके हुए आमों को ही खाना चाहिए



4 - प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में फ्लूइड की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है, जिसके कारण आपके शरीर को कुछ एक्स्ट्रा पोषक तत्वों की जरूरत होती है पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आम को खाने से आपके शरीर की लगभग सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, आम के अंदर कैल्शियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रेगनेंसी में आपके बच्चे के विकास के लिए काफी जरूरी है 



इसलिए बेफिक्र होकर प्रेगनेंसी में आम खाए क्योंकि प्रेगनेंसी में आम खाने के कई फायदे हैं जिसे हम इस पोस्ट में बता नहीं सकते वरना यह पोस्ट काफी लंबी हो जाएगी



5 प्रेगनेंसी में आम खाने का फायदा एक और भी है वो ये है कि जब आपको प्रेगनेंसी के दौरान कमज़ोरी महसूस होगी तो तब आप आम का सेवन आपके लिए एनर्जी बूस्टर की तरह काम कर सकता है


इसलिए आपको आम को जरूर खाना चाहिए यही  आपके लिए फायदेमंद है, जब भी आपको अपनी प्रेगनेंसी में कमजोरी महसूस हो तो तब आप आम का सेवन कर अपनी कमजोरी को दूर कर सकती हो 


प्रेगनेंसी में आम किस तरह खाने चाहिए


1 - आम खाना सेहत के लिए लाभदायक है इस बात का ध्यान रखिए की आम का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें, अगर आप आम को ज्यादा मात्रा में खा लेती हो तो तब आपको डायरिया या फिर पेट दर्द की समस्या से भी सामना पड़ सकता है इसलिए आम को एक सीमित मात्रा में ही खाए



2 - आम को खाते समय यह बात अच्छे से सुनिश्चित कर लें की जिस आम को आप खा रहे हो वह बिल्कुल साफ होना चाहिए, हमारे कहने का मतलब है कि आपको आम को अच्छे से धो कर खाना चाहिए वरना आम पर लगे हुए बैक्टीरिया आपके शरीर के अंदर जा सकते हैं और आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं


वैसे तो इन बैक्टीरिया से ज्यादा अधिक नुकसान नहीं होता लेकिन अब सवाल आपके बच्चे का है इसलिए अपना पूरा ध्यान रखें



3 - प्राकृतिक तौर पर पके हुए आम का ही सेवन करना सबसे उचित है अगर आप मसाले वाले आम का सेवन करती हो तो तब आपके मुंह में छाले भी पढ़ सकते हैं, इसलिए आपको कुदरती तौर से पके हुए आम को ही खाना चाहिए, आप दुकान की जगह सीधा आम के बाग में जाकर वहाँ से कुदरती तौर पर पके हुए आम खरीद सकती हो क्योंकि बाजार में आपको अधिकतर मसाले वाले आम ही मिलेंगे ।




4 - ध्यान रहे कि जिस चाकू से आप आम को काट कर खाने जा रही हो वह भी बिल्कुल साफ और बैक्टीरिया रहित होना चाहिए आम को काटते वक्त आप चाकू को अच्छी तरह से धो सकती हो ऐसा करना आपके लिए उचित रहेगा क्योंकि ऐसा देखा जाता है कि कुछ महिलाएं फलों को काटते वक्त काफी लापरवाह हो जाती है और प्रेगनेंसी में लापरवाही की कोई भी जगह नहीं है।



5 - जैसा कि आप जानते हो कि आम बेहद स्वादिष्ट होते हैं यहां तक की आम के छिलके भी स्वाद में किसी से कम नहीं है और इस बात का ध्यान रखें कि आपको आम छिलके के बिना खाना है और एक और जरूरी बात आम खाते वक्त यह अच्छे से देख लिया की आम में कोई कीड़ा ना हो ।


प्रेगनेंसी में आम खाने के नुकसान


जैसा कि आप हमने आपको पहले भी बताया था कि कुछ चीजों के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं फायदे और नुकसान एक सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए आम खाने के भी कुछ नुकसान हैं जिसे हम आपको बताने वाले हैं 



1 मुंह में छाले पड़ जाना - ये बात तो आप सभी लोग जानते होंगे की आम की तासीर बेहद गर्म होती है जिसके कारण कुछ लोगों को आम बिल्कुल भी सूट नहीं करते, अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है तो तब आपको आम से परहेज करना चाहिए 



ऐसा देखा जाता है की आम खाने के बाद मुंह में छाले पड़ जाते हैं  क्योंकि कुछ लोगों के लिए आम की तासीर काफी गर्म होती है और यही ही नहीं आम खाने के बाद शरीर में गर्मी पड़ जाती है जिसके कारण पेशाब करते वक्त भी काफी जलन होती है, इसलिए आम को खाने से पहले इस बात को सोच ले की आम की तासीर आपके लिए गर्म है या फिर नहीं 



2 डायबिटीज में ना खाएं आम - अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रही हो तो तब आपको आम बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, आपको ना सिर्फ आम बल्कि उस हर मीठी चीज से परहेज करना चाहिए जिसे खाने से आपको दिक्कत हो



आप इस बात को अच्छे से जानती हो की आम में नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है और यही वजह है की आम को खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाएगा और आपको दिक्कत होगी इसलिए अगर आप डायबिटीज की मरीज हो तो तब आम से जितना हो सके उतना परहेज करें अगर आप फिर भी आम आना चाहती हो तो तब  एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले ।



3  ज्यादा मात्रा में ना खाए - इसमें कोई शक नहीं है की आम बेहद स्वादिष्ट होते हैं और यही वजह है कि हम इसे जाने और अनजाने में अधिक मात्रा में खा जाते हैं हाला की ऐसा करना उचित नहीं है, क्योंकि अगर आम को  अधिक मात्रा में खा लेती हो तो तब आपका पेट कुछ समय के लिए फूल जाएगा और आपको काफी असहज महसूस होगा, इसलिए आप आम को थोड़ा-थोड़ा कर खा सकती हो, यही आपके लिए उचित रहेगा 


क्या प्रेगनेंसी में कच्चा आम खाना सही या फिर गलत


दोस्तों अब हम बात करने वाले हैं आपको अपनी प्रेगनेंसी में कच्चा आम खाना चाहिए या फिर नहीं, ऊपर की पोस्ट में हमने आपको बताया कि आप पका हुआ आम बिल्कुल खा सकती हो ये आपके और आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सेफ है, अब हम बात करने वाले हैं आपको कच्चा आम खाना चाहिए ।



प्रेगनेंसी में कच्चे आम को खाने की तीव्र इच्छा होती है और आप अपनी प्रेगनेंसी में कच्चे आम को बिना घबराए खा सकती हो, कच्चे आम को खाना बिल्कुल सुरक्षित है इसके अलावा कच्चे आम का मुरब्बा कच्चे आम का अचार भी सेवन कर सकते हो 


प्रेगनेंसी में कच्चे आम को खाने के फायदे


1 - कच्चा आम आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, इसलिए जब भी कच्चे आम को खाने की तीव्र इच्छा तो तो बिना घबराए कच्चे आम को खाना शुरू कर दीजिएगा क्योंकि कच्चे आम के सेवन से, अनेमिया, कोलरा, डायरिया, पाइल्स, का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है ।



2 - प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बार बार उल्टी आने का मन करता है और महिलाओं को बार बार चक्कर भी आते हैं, पर क्या आप जानती हो कच्चे आम का सेवन आपको इन सभी समस्याओं से बचा सकता है, कच्चे आम का स्वाद चटपटा होता है जिसके कारण इसको खाने में भी आपको काफी अधिक स्वाद आएगा 



3 - कच्चे आम में विटामिन सी पाया जाता है और आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कच्चे आम में पाए जाने वाला विटामिन सी खून से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है ।



4 - आप मानो या ना मानो कच्चे आम को खाने से आप बेहद हल्का और तनावमुक्त महसूस करोगे, जब जब भी आपका मन घबराने लगे या फिर आप को उल्टी होने का मन करें तो तब बस आपको कच्चे आम का एक टुकड़ा अपने मुंह में डालना है और आपको तुरंत परिणाम देखने को मिल जाएंगे ।



दोस्तों आज के लिए सिर्फ इतना ही हम आशा करते हैं कि अब आप अच्छे से समझ चुकी होगी की प्रेगनेंसी में आपको आम खाने चाहिए या फिर नहीं और प्रेगनेंसी में आम खाने के क्या फायदे हैं और प्रेगनेंसी में  कब आम को नहीं खाना चाहिए ।



अगर आपके मन में आम से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकती हो हम आपके हर सवाल का उत्तर देंगे क्योंकि हमारा असली उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की मदद करना है और हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने इस उद्देश्य में जरूर कामयाब होंगे अंत में हम बस इतना ही कहना चाहेंगे कि आप अपना और अपने बच्चे का जितना हो सके उतना ख्याल रखना चाहिए


Post a Comment

0 Comments