नमस्कार आप सभी महिलाओं का हमारी इस ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है आज की इस पोस्ट में हम सिर दर्द के ऊपर चर्चा करने वाले हैं, जैसा कि आप जानते हो एक गर्भवती महिला को आपने गर्व काल के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हीं में से एक है प्रेगनेंसी में सिर दर्द होना हालांकि यह समस्या सुनने में बड़ी छोटी सी लगे पर इसका दर्द वही समझ सकता है जो इस समस्या से जूझ रहा हो, इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की प्रेगनेंसी में सिर दर्द क्यों होता है और सिर दर्द को दूर करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए
जानकारी साझा करने से पहले हम आपको अपने इस ब्लॉग के बारे में बताना चाहेंगे हमारा यह ब्लॉग गर्भवती महिलाओं के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होने वाला है, क्योंकि हम अपनी इस ब्लॉग में प्रेगनेंसी से जुड़े तमाम सवाल और जवाब सांझा करते हैं और हमारी इस ब्लॉग की सभी जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती है इसलिए आप हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पर आंखें बंद कर भरोसा कर सकती हो ।
Pregnancy Me Sir dard kyon hota hai/ why do i have headache during pregnancy ?
कुछ महिलाओं को सिर दर्द की समस्या First trimester से ही शुरू हो जाती है वो इसलिए क्योकि शरीर में बड़ी तेजी से हॉर्मोन चेंज हो जाते है और जाहिर सी बात है कि अगर हॉर्मोन में कुछ बदलाव आएंगे तो इसका सीधा असर आपके शरीर के ऊपर ही पड़ेगा जिसकी वजह से आपको Pregnancy Me Sir dard और Pregnancy Me kamar dard होने लग जाएगा और यह सभी बातें बिल्कुल साधारण और आम है आपको चिंता करने की बिल्कुल भी है जरूरत नहीं है
प्रेगनेंसी में सिर दर्द होने की कुछ अन्य कारण भी हो सकते है जिन्हें अक्सर महिलाएं नज़रअंदाज़ कर देती है जैसे कि अच्छे ना सोना और लौ ब्लड शुगर होना, और भी काफी कुछ, इन सभी कारणों की वजह से भी आपको सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है और हां उपयुक्त मात्रा में पानी ना पीने से भी सिर दर्द होना आम है
गर्भवती महिलाओं को बार बार उल्टी करने का मन करता है इसके साथ साथ जी मचलना, मुंह कड़वा होना आदि जैसी समस्याओं से गर्भवती महिलाओं को जूझना पड़ता है और जाहिर सी बात है इन समस्याओं से तो अच्छे खासे इंसान का सिर दर्द करने लग जाएगा, इसलिए ऐसा कहा जा सकता है की प्रेगनेंसी में होने वाली घबराहट उल्टियां भी सिर दर्द होने की मुख्य वजह है
इन्हें भी पढ़े प्रेगनेंसी में कमर दर्द का इलाज
जोड़ो में तनाव और ढीलापन आना इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के कारण प्रेगनेंसी में सिर दर्द होना लाजमी है, दुनिया की हर महिला को अपने प्रेगनेंसी के दौरान इन सभी समस्याओं से जूझना पड़ता है और आप भी उन सभी महिलाओं में से एक हो इसलिए आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है
अब मेरे ख्याल से यह बात आप अच्छे से जान चुकी होंगी की प्रेगनेंसी में सिर दर्द क्यों होता है अब हम बात करने वाले हैं कि सिर दर्द को रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए और सिर दर्द के क्या लक्षण है जिसे आप प्रेगनेंसी के सिर दर्द और नॉर्मल सिर दर्द के बीच अंतर कर सको
Pregnancy Me Sir dard ke lakshan
प्रेगनेंसी में सिर दर्द होने वाले सिर दर्द और आम सिर दर्द आपको भले ही एक समान लगे पर कुछ ऐसे लक्षण भी है जिन्हें पहचान आप नॉर्मल सिर दर्द और प्रेगनेंसी के सिर दर्द के बीच भली भांति अंतर कर सकती हो, जैसे कि प्रेगनेंसी में सिर दर्द के साथ साथ उल्टी आना जी मचलना और चक्कर भी आ सकते है और यही प्रेगनेंसी में सिर दर्द के लक्षण है ।
इसके अलावा दोनों आंखों के पीछे तेज दर्द होना और आधे सिर में दर्द होना प्रेगनेंसी का सिर दर्द है यह दर्द आम दर्द से थोड़ा अलग जरूर होगा, आम दिनों का सिर दर्द कुछ ही मिनटों में गायब हो जाएगा और वही प्रेगनेंसी का सिर दर्द लंबा चलेगा, प्रेगनेंसी में सिर दर्द के दौरान आपका मन नहीं लगेगा आपको चक्कर या फिर उल्टी करने का मन करेगा
हम आशा करते हैं कि अब आप जान चुके होंगे कि प्रेगनेंसी में सिर दर्द होने के क्या कारण है और प्रेगनेंसी का सिर दर्द आम दिनों के सिर दर्द से किस तरह अलग है, अब हम जानने वाले हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए
Pregnancy Me Sir dard ho to kya kre/ what should i do if i have headache during pregnancy
1 सरसों की मालिश - शुद्ध सरसों के तेल की मालिश करने से तुरंत आराम देखने को मिलता है और यह बड़ा ही साधारण पर उपयोगी उपाय है जिसे हर कोई बड़े आराम से कर सकता है, वैसे तो आप सरसों के तेल की मालिश कभी भी कर सकती हो पर रात को सोने से पहले सिर पर सरसों के मालिश करने से काफी बेहतर परिणाम देखने को मिल जाएंगे ।
2 पानी का सेवन - जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि Pregnancy Me Sir dard होने की मुख्य वजह पानी की कमी भी हो सकती है जिसे हम डीहाइड्रेशन भी कहते है, ऐसी स्थिति में आपको कुछ भी नहीं करना बल्कि पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना है
बल्कि गर्भवती महिलाओं को तो पानी दूसरे इंसानो की तुलना में अधिक पीना चाहिए पर कुछ महिलाएं ऐसा बिल्कुल भी नही करती इसलिए हमारी सलाह तो आपको यही है जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी आपके और आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी
3 - इन चीज़ों को ना खाएं - गर्भवती महिलाओं को कुछ चीज़ों से परहेज करना चाहिए जैसे कि चॉकलेट, योगर्ट, मूंगफली और सौर क्रीम इन सभी चीज़ों को खाने से आपको सिर दर्द हो सकता है, इसलिए आपको इन सब चीज़ों से जितना हो सके उतना परहेज करना चाहिए
4 - TV कम देखे - इस बात का जरूर ध्यान रखें आप अपनी ध्यान शक्ति बेफिजूल के कामों में ना लगाएं वरना आपका सिर दर्द होना लाजमी है, अक्सर कुछ गर्भवती महिलाएं प्रेगनेंसी में फोन या फिर टीवी को देखना की आदत नहीं छोड़ती जिसके कारण सिर दर्द की समस्या माइग्रेन का रूप लेकर उन्हें परेशान करती है
प्रेगनेंसी के दिनों फोकस करने की शक्ति काफी कम हो जाती है जिसकी वजह से टीवी देखने पर या फिर फोन का इस्तेमाल करने पर बड़ी जल्दी सिर दर्द होने लग जाएगा ऐसी स्थिति में अब आपको देखना है आप टीवी या फिर अन्य टेक्नोलॉजिकल चीजों का कम इस्तेमाल करें और अधिक से अधिक अपनी आंखों को आराम दे, इन्हीं छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप Pregnancy ke Sir dard से बड़ी जल्दी छुटकारा पा सकती हो
5 बर्फ का इस्तेमाल करना - जी हाँ ये बात बिल्कुल सही है कि बर्फ की टुकड़ियों का इस्तेमाल कर आप जल्दी से जल्दी सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकती हो आपको बस बर्फ की कुछ टुकड़ियों को एक कपड़े में बांध लेना है और फिर उस कपड़े को हल्का हल्का सिर पर लगाना है, आप किसी की मदद भी ले सकती हो ।
बर्फ की टुकड़ियों का इस्तेमाल गर्मियों में ही करना चाहिए और अगर आप इस उपाय को सर्दियों में करोगी तो तब आप बीमार भी पड़ सकती हो इस बात का ध्यान रखें की बर्फ का इस्तेमाल करते वक्त यह सुनिश्चित कर लिया जाए आपको आखिर कितनी बर्फ चाहिए और कितने समय तक चाहिए
6 ठीक से ना सोना - प्रेगनेंसी में सिर दर्द होने की एक मुख्य वजह और भी है वह है ठीक से ना सोना, जी हां दोस्तों अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो जाहिर सी बात है कि आपका सिर भारी भारी लगेगा और आपका सिर दर्द भी करने लग जाएगा इसलिए ठीक से सोना और पूरी नींद लेना आपके लिए अत्यंत जरूरी है नींद ना आने पर आप रात को सोते समय एक गिलास दूध में देसी घी डाल कर भी पी सकते हो, आपको काफी आराम मिलेगा
7 बदाम का सेवन - 10 से 12 बदाम रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दीजिए और सुबह उठकर और सभी बादाम को छिलका उतारकर खा लीजिए ऐसा करने से आपकी सिर की कमजोरी दूर हो जाएगी ध्यान रहे कि आपको ऐसा निरंतर 4 से 5 दिन तक करना है तभी आपको इसका असर दिखाई देगा
इन्हें भी पढ़े प्रेगनेंसी में मुँह से बदबू आना
अक्सर ऐसा देखा जाता है की प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर पड़ जाता है और इसका सीधा असर सिर पर पड़ता है जिसके कारण सिर दर्द करने लग जाता है ऐसी स्थिति में बादाम का सेवन आपके लिए अत्यंत लाभकारी है, बदाम का सेवन Pregnancy ke Sir dard से छुटकारा देगा
Pregnancy Me Sir dard ka ilaj/ treatment of headache during pregnancy
1 पैरो के तलवों की मालिश - जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे पैरों के तलवे सीधा मस्तिष्क से से जुड़े होते हैं इसलिए अगर आप अपने तलवो पर कुछ भी करते हो उसका सीधा असर आपके सिर पर होगा इसलिए पैरों के तलवों की मालिश करने से सिर दर्द काफी जल्दी कम हो जाएगा आपको काफी आराम मिलेगा
2 नाक में देसी घी डालना - जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि मस्तिष्क का कमजोर पड़ना सिर दर्द की एक मुख्य वजह है ऐसे में आप नाक में सोते समय देसी की डाल कर सो सकती हो, यह एक बिल्कुल ही सुरक्षित मगर असरदार उपाय है इसमें डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि यह प्रेगनेंसी में सिर दर्द का इलाज है जो हमेशा उपयोगी सिद्ध हुआ है
3 दूध में बादाम रोगन डालकर पीना - बादाम रोगन को तो आप सभी जानते होंगे या एक तेल है जो बदाम से निकालकर बनाया जाता है, आप इस तेल को भी अपने नाक में डाल सकती हो पर अगर आप इसे दूध में डालकर पीती हो तो तब आपको काफी जल्दी परिणाम देखने को मिल जाएंगे
4 अपनी कमजोरी को दूर करें - कमजोरी को दूर करने के लिए आपने खुराक में पौष्टिक भोजन को जरूर शामिल करें और हो सके तो कुछ फलों को भी शामिल करें क्योंकि शरीर की कमजोरी ही सिर दर्द की वजह बनती है अगर आपका शरीर कमजोर होगा आपको ना सिर्फ सिर दर्द बल्कि पूरे शरीर में दर्द होगा
5 अधिक से अधिक ऑक्सीजन ले - ऑक्सीजन लेने से मेरा मतलब है की आपको कम से कम जितना हो सके उतनी सैर करनी चाहिए क्योंकि घर में बैठे रहने से और शारीरिक गतिविधियां ना करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी और ऑक्सीजन की कमी से ही सिर दर्द होने लग जाएगा इसलिए तो कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को कम से कम जितनी हो सके उतनी सैर करनी चाहिए
इसके अलावा आपको कुछ कसरत भी करनी चाहिए जिनको आप अपने गर्भकाल के दौरान बड़ी आसानी से कर पाओ, ऐसी बहुत सारी एक्सरसाइज है जो गर्भवती महिलाओं को काफी ज्यादा फायदा पहुंचाती है हमारी सलाह आपको यही है आपको उनकी एक्सरसाइज को करना चाहिए जिसमें आप अधिक कंफर्टेबल हो और जिन्हें आप बड़ी आसानी से कर सको पर हां एक्सरसाइज करते समय किसी को अपने पास जरूर रखें
Pregnancy Me Sir dard ki tablet kahana sahi hai yaa galat ?
जी हां आप प्रेगनेंसी में सिर दर्द की टैबलेट खा सकती हो पर ध्यान रहे कि वह टैबलेट डॉक्टर द्वारा बताई गई हो, कहने का मतलब है कि किसी भी टैबलेट को खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले क्योंकि बाजार में कुछ टैबलेट ऐसी भी है जो रिएक्शन कर सकती है इसलिए किसी भी टैबलेट को खाने से पहले दो बार जरूर सोचे कि यह आपके लिए कितनी सुरक्षित है, क्योंकि अब सवाल आपके पेट में पल रहे बच्चे का भी है।
आज की पोस्ट में सिर्फ इतना ही ,हमें पूरा विश्वास है आप अच्छे से समझ चुके होंगे की प्रेगनेंसी में सिर दर्द क्यों होता है और प्रेगनेंसी में सिर दर्द का आखिर क्या इलाज है और दर्द होने पर आपको क्या करना चाहिए
अगर आपके दिमाग में कोई और है सवाल हो तो आप बिना शर्माए हमसे पूछ सकते हैं ,आप अपना कमेंट नीचे कमेंट बॉक्स में कर सकती हो और हम आपसे वादा करते हैं कि हम आपके हर कमेंट का जवाब देंगे तब तक के लिए अपना ध्यान रखिए तो फिर मिलते हैं अगली पोस्ट में

0 Comments