नमस्कार आप सभी गर्भवती महिलाओं का हमारे इस ब्लॉग में हार्दिक स्वागत है, हम आशा करते हैं कि आप अपना जीवन अच्छे से एन्जॉय कर रहे होंगे, आज का हमारा विषय बड़ा ही साधारण है, वह है प्रेगनेंसी में गैस की प्रॉब्लम आना, यह समस्या कुछ लोगों को सुनने में भी बेहद छोटी सी लग सकती है पर इस समस्या की असली परेशानी वही महिला समझ सकती है जो इस समस्या से गुजर रही हो
प्रेगनेंसी में गैस की समस्या के कारण गर्भवती महिला बेहद असहज महसूस करती है, अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हो तो तब हमारा आपसे अनुरोध है कि आपको हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि गैस से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको पोस्ट में मिल जाएंगे ।
प्रेगनेंसी में गैस क्यों बनती है
- शरीर में हारमोंस के बदलाव के कारण गैस बनना
- प्रेगनेंसी के दौरान पाचन शक्ति धीमी होने के कारण गैस बनना
- फ़ास्ट फ़ूड खाने के कारण गैस बनना
- शरीर में हारमोंस के बदलाव के कारण गैस बनना
प्रेगनेंसी में गैस बनने का मुख्य कारण है, शरीर में हारमोंस के बदलाव, जब एक महिला गर्भ धारण करती है तो तब उसके शरीर के हारमोंस में कुछ बदलाव आ जाते हैं, जिसके कारण शरीर में दर्द होने लगती है और पेट भी फूलने लग जाता है, जाहिर सी बात है कि अगर शरीर में इतने बदलाव होंगे तो पेट में गैस तो जरूर बनेगी, हालांकि यह बिल्कुल साधारण है इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है
प्रेगनेंसी के दौरान पाचन शक्ति का धीमा हो जाना
ऐसा अक्सर देखा जाता है की प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं की पाचन शक्ति बेहद कमजोर पड़ सकती है और जिसकी वजह से उन्हें जल्दी पचने वाली चीजों को भी पचाने में समय लगता है, जिसके कारण पेट में गैस बनने लग जाती है, और इसके अलावा इसके पीछे एक और मुख्य वजह हो सकती है वह है प्रेगनेंसी में होने वाली कब्ज़
फ़ास्ट फ़ूड के कारण पेट में गैस बनना
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिला के पाचन शक्ति बेहद कमजोर पड़ जाती है और ऐसी स्थिति में अगर आप फास्ट फूड का सेवन करती हो तो तब भी गैस बनने की अधिक संभावना है, इसलिए आप को जितना हो सके उतना सात्विक भोजन खाना चाहिए और हो सके तो अपनी खुराक में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और ताजे फलों को शामिल करना चाहिए
हम आशा करते हैं की आप आप इस बात को अच्छे से समझ चुकी होंगी प्रेगनेंसी के दौरान पेट में गैस क्यों बनती है आप हम चर्चा करने वाले हैं इस समस्या का इलाज क्या है
प्रेगनेंसी में गैस का इलाज -
प्रेगनेंसी में गैस बन्ना नॉर्मल है हालांकि आप इसे पूर्ण रूप से नियंत्रित नहीं कर सकते पर फिर भी आप कुछ घरेलू उपायों को कर गैस को काफी हद तक कम कर सकती हो, अगर आप अपनी पेट गैस की समस्या को कम करना चाहती हो तो तब आपको सबसे पहले आपने खाने के ऊपर ध्यान देना होगा
आपको बस कुछ चीजों से परहेज करना है जैसे कि मैदे से बनी हुई चीजें, फ़ास्ट फ़ूड, बींस, मटर और साबुत अनाज, पत्तागोभी आपको जानकर हैरानी होगी की गैस बनने का मुख्य कारण चाय का अधिक सेवन भी हो सकता है, इसलिए अगर आप चाय का अधिक मात्रा में सेवन करती हो तो तब चाय को नियमित मात्रा में पिए
सुबह सुबह गुनगुने पानी को पीने से भी बेहद राहत मिलती है क्योंकि इससे आपके पेट की सफाई होती है, अगर आपको गैस की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है तो तब आपको अपने डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए।
0 Comments