हमारे इस ब्लॉग पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का हार्दिक स्वागत है , अगर आप प्रेग्नेंट हो तो 90% चांसेस है कि आप कब्ज की समस्या से जूझ रही होगी हालांकि आप ही नहीं बल्कि दुनिया में ऐसे लाखों महिलाएं हैं जिन्हें अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज हो जाती है ।
प्रेगनेंसी में कब्ज़ से होना बड़ी आम सी समस्या है और आप कुछ घरेलू उपायों को इस्तेमाल कर कब्ज की समस्या से बेहद जल्दी छुटकारा पा सकती हो, आज की इस पोस्ट में हम इसे विषय पर चर्चा करने वाले हैं ।
प्रेगनेंसी में सिर दर्द का इलाज
आज हम आपको बताएंगे की प्रेगनेंसी में कब्ज क्यों होती है और प्रेगनेंसी में कब्ज का घरेलू इलाज क्या है, पोस्ट को शुरू करने से पहले आपको बता दें कि हमारी द्वारा बताई गई जानकारी बिल्कुल सटीक और विश्वसनीय होती हैं इसलिए आप बेझिझक होकर हमारे ब्लॉग की जानकारी पर विश्वास कर सकती हो ।
प्रेगनेंसी में कब्ज़ होने के कारण -
1 - अब हम आपको बताने वाले हैं प्रेगनेंसी में कब्ज क्यों होती है और इसके पीछे क्या मुख्य कारण है, दोस्तों इसका पहला कारण है अपनी खुराक में फाइबर युक्त भोजन को ना शामिल करना
शरीर में अगर डाइटरी फाइबर की कमी होगी तो तब आपको कब्ज़ हो जाएगी, डाइटरी फाइबर की कमी को दूर करने के लिए आपको फाइबर युक्त चीजों को खाना चाहिए, नीचे की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि डाइटरी फाइबर किन चीजों में पाया जाता ।
2 - दरअसल गर्भकाल के दौरान महिला का शरीर पूरी तरह से बदल जाता है, इसके पीछे का मुख्य कारण है शरीर में हारमोंस का बदल जाना, हारमोंस के बदलने के कारण महिला का पेट फूलने लगता है और पाचन शक्ति भी धीमी हो जाती है
इसके साथ साथ पेट में गैस और कब्ज़ जैसी समस्याएं आ जाती है हालांकि यह समस्या भी बिल्कुल साधारण है और आम है और आपको ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है
3 - प्रेगनेंसी में एनीमिया के कारण महिलाएं अक्सर आयरन की गोलियां खा लेती हैं, हालांकि आयरन की गोलियां खून की कमी को दूर करने के लिए सबसे अच्छी चीज है । पर कई बार आयरन की गोलियों से पेट में कब्ज पड़ जाती है और इसके साथ साथ महिलाओं को अन्य पेट सम्बंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है ।
इसलिए आयरन की गोलियों को डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल भी ना खाएं और अगर आयरन की गोलियां खाकर पेट में कब्ज पड़ जाए तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करे क्योंकि डॉक्टर इस समस्या को दूर करने के लिए अन्य उपाय ढूंढ लेंगे ।
4 - जैसे जैसे पेट मे पल रहे बच्चे विकास होगा वैसे-वैसे आपके मलाशय के ऊपर दबाब बढ़ता जाएगा, जिसके कारण आपको पेट गैस और कब्ज़ की समस्या का सामना करना पड़ेगा
प्रेगनेंसी में खून की कमी कैसे पूरी करें
5 - शरीर में पानी की कमी के कारण पेट में कब्ज पड़ सकती है, आप मानो या फिर ना मानो पर ये बिल्कुल सच है कि पानी की कमी के कारण पेट में कब्ज पड़ जाती और कब्ज को दूर करने के लिए आपको दिन में कम से कम दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए ।
प्रेगनेंसी में कब्ज का इलाज -
कब्ज का इलाज करना बेहद आसान है हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो बिल्कुल सुरक्षित तरीके हैं, आप अपनी कब्ज को दूर करने के लिए इन उपायों को इस्तेमाल कर सकते हो ।
1 -फाइबर युक्त भोजन का सेवन
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था की शरीर में फाइबर की कमी से प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए आपको अपनी खुराक में फाइबर युक्त भोजन जरूर शामिल करने चाहिए
फाइबर को प्राप्त करने के लिए आप दालों का सेवन कर सकती हो, दालों में प्रोटीन के साथ फाइबर की भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसके अलावा अगर आप अपनी खुराक में रेशेदार सब्जियों को शामिल करती हो तो आपकी फाइबर की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी क्योंकि रेशेदार सब्जियों में जैसे कि पत्ता गोभी मूली और आदि में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ आप अपनी खुराक में सूखे मेवों को भी शामिल कर सकती हो
2 - प्रेगनेंसी में पपीता खाना
कुछ लोगों के मन में डर होगा की प्रेगनेंसी में पपीता खाने से उनके बच्चे को नुकसान हो सकता है हालांकि पका हुआ पपीता पूरी तरह से सुरक्षित है और आप उसे खा सकती हो पर ध्यान रहे कि आपको कच्चे पपीते से परहेज करना है क्योंकि कच्चे पपीते के सेवन से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है
अगर आप अपनी प्रेगनेंसी में पपीते को खाती हो तो तब आपको कई लाभ देखने को मिलेंगे बशर्ते पपीता अच्छे से पका हुआ हो, पपीता खाने से कब्ज की समस्या भी बेहद जल्दी दूर हो जाएगी अगर आप रोजाना सुबह शाम पपीते का सेवन करती हो तो तब आपको तीसरे दिन ही इसका असर दिखने लग जाएगा, ऐसे बहुत सारे फल हैं जिनके सेवन से कब्ज दूर होती है पर इन सब में से पपीता बड़ी जल्दी अपना असर दिखाता है, पपीते की मदद से आप अपनी प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा पा लोगी
3 प्रेगनेंसी में तरल पदार्थ का सेवन जरूर करें
तरल पदार्थ से हमारा मतलब चाय या फिर कॉफी ही नहीं है बल्कि हमारे कहने का मतलब है कि आपको अपनी प्रेगनेंसी में अधिक से अधिक लिक्विड पीना चाहिए
आप अपनी प्रेग्नेंसी में नारियल पानी को पी सकती हो, फलों के रस को भी पी सकती हो, और लस्सी को भी पीना बिल्कुल सुरक्षित है, ऐसे ढेर सारी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी प्रेगनेंसी के दौरान पी सकती हो, अगर आपके शरीर में लिक्विड की मात्रा अधिक होगी तब आपको प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या बिल्कुल भी नहीं सताएगी ।
4 - फिजिकल एक्टिविटी से कब्ज दूर करें
आप अपनी प्रेगनेंसी में कुछ योगासनों को कर सकती हो यह योगासन खास तौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ही है, इन योगासनों को प्रेगनेंसी योगासन भी कहा जाता है और इन्हें पैरंटरल योगा भी कहा जाता है आप इसके बारे में गूगल में सर्च कर सकती हो, फिजिकल एक्टिविटी के कारण आपका शरीर और डाइजेस्टिव सिस्टम बिल्कुल तंदुरुस्त हो जाएगा इसके कारण आपको कब्ज की समस्या बिल्कुल भी नहीं आएगी ।
प्रेगनेंसी में आम खाना सही है या फिर गलत
5 प्रेगनेंसी के दौरान दूध में देसी घी डालकर पीना
अगर आप गर्भवती हो तो आपके लिए दूध में देसी घी डालकर पीना बेहद लाभदायक है, आप रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर पी सकती हो ऐसा करने से आपकी पेंट की आंते बिल्कुल तरो ताज़ा हो जाएगी
हम आशा करते हैं कि आप आपको यह अच्छे से समझ आ गया होगा की प्रेगनेंसी में कब्ज क्यों होती है और प्रेगनेंसी में कब्ज को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए, अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल या फिर कुछ कहने की इच्छा है या फिर आप हमसे कुछ जानना चाहती हो तो तब आप हमें बेफिक्र होकर नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकती हो हम आपके हर कमेंट का संतोषजनक जवाब देंगे

0 Comments