नमस्कार आप सभी गर्भवती महिलाओं का हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में हार्दिक स्वागत है, आज की इस पोस्ट में हम चर्चा करने वाले हैं की प्रेगनेंसी में खून की कमी क्यों हो जाती है इसके पीछे क्या कारण है और इसके क्या उपाय हैं
गर्भवती महिला को अपने गर्व काल के दौरान अक्सर कई समस्याओं से जूझना पड़ता है जैसे कि चक्कर आना ,उल्टी करने का मन करना, कमर में दर्द होना, नींद अच्छे से ना आना और पेट में दर्द होना आदि इन सभी समस्याओं में से एक समस्या ऐसी भी है जो सबसे घातक और हानिकारक है वह है खून की कमी
जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही पड़ा खून की कमी है बाकी दूसरी समस्याओं की जड़ है अगर आपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर लिया तो बाकी अन्य समस्याएं अपने आप दूर हो जाएगी, आज के इस पोस्ट में आपसे बेहद महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने जा रहे हैं, इसलिए हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें, वरना आपको हमारी ये पोस्ट समझ मे नही आएगी ।
प्रेगनेंसी में खून की कमी के कारण
1 - अगर महिला अपने प्रेगनेंसी के दौरान आयरन युक्त भोजन का सेवन नहीं करती तो तब जाहिर सी बात है कि महिला को खून की कमी जरूर होगी और खून की कमी को दूर करना अत्यंत जरूरी है वरना आपके पेट में पल रहे बच्चे का विकास अच्छी तरह से नहीं होगा, खून की कमी को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले आयरन की कमी दूर करनी होगी और आयरन की कमी दूर करने के लिए आपको आयरन युक्त भोजन का सेवन करना होगा
2 - मासिक धर्म भी खून की कमी का मुख्य कारण है, अगर आपने डिलीवरी के बाद दूसरी बार गर्भ धारण कर लिया है तो जाहिर सी बात है की मामासिक धर्म मे रक्तस्राव अधिक होगा और जब आप दुसरी बार कम अंतराल के साथ गर्भ धारण करती हो तो तब आपको खून की कमी हो सकती है ।
प्रेग्नेंसी में आम को खाया जा सकता है कि नहीं
3 - खून की कमी का मुख्य कारण है आपके गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास, जाहिर सी बात है कि रक्त कोशिकाएं आपके बच्चे को भी खून सप्लाई करेगी और अगर आपके भोजन में उपयुक्त आयरन और दूसरे पोषक तत्व नहीं है तो तब आपको अपनी प्रेगनेंसी में खून की कमी हो जाएगी हालांकि आप अपनी खुराक में सुधार कर खून की कमी को काफी हद तक रोक सकती हो
4 आप मानो या फिर ना मानो कसरत और ताजी हवा भी खून बनाने में काफी मददगार और सहायक है, इसलिए आपसे जितनी हो सके उतनी सैर करनी चाहिए, आप गर्भकाल के दौरान कुछ योगासनों को भी कर सकती हो, इन योगासनों को प्रेगनेंसी योगासनों के नाम से भी जाना जाता है और यह योगासन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ही होते हैं
5 खून का ना बनने का मुख्य कारण कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं, ऐसा देखा चाहता है की कुछ बीमारियों में खून बनने की क्षमता काफी कम हो जाती है और खून काफी धीमी गति से बनता है, उदाहरण के लिए अगर आपको टाइफाइड या फिर अन्य समस्या है तो शायद खून बनने की गति धीमी हो जाए, ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए
प्रेगनेंसी में खून की कमी के लक्षण
ऐसे बहुत सारे लक्षण है जो आपको दिखाई देंगे जब आपके शरीर के अंदर खून की कमी हो जाएगी, जैसा कि बार-बार चक्कर आना और घबराहट होना हालांकि यह समस्या प्रेगनेंसी में आम देखने को मिल जाती है पर कुछ ही मिनटों में घबराहट और चक्कर आना बंद हो जाते हैं अगर ऐसा ना हो तो समझ लीजिए कि आप को खून की कमी है
दोस्तों शायद आपको सुनने में ही अजीब लगे कि बार-बार सोने का मन करना भी खून की कमी का एक मुख्य लक्षण है अगर आपको लंबी नींद लेने के बाद भी सोने का मन करने लगे तो समझ लीजिएगा की प्रेगनेंसी में आपको खून की कमी हो चुकी है हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है पर अधिकतर मामलों में ऐसा ही देखा गया है
हाथ और पैरों का पिला हो जाना यह संकेत देता है कि आप को खून की कमी है और आपको जल्दी से जल्दी खून की कमी को पूरा करना होगा, आप खून की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई आयरन की गोलियों को भी खा सकती हो पर ऐसा करने से आपको कब्ज़ भी हो सकती है इसलिए हमारी सलाह तो आपको यही है की कुदरती तौर पर आपको खून की कमी पूरी करनी चाहिए ।
प्रेगनेंसी में खून की कमी से क्या होता है
अगर साधारण शब्दों में कहे तो प्रेगनेंसी में खून की कमी से काफी कुछ होता है जैसे कि बार बार चक्कर आना घबराहट होना और भी बहुत कुछ, कई मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि गर्भवती महिला खून की कमी होने के कारण चक्कर खाकर जमीन पर गिर जाती है और यह बेहद घातक है
आपको शायद इस बात का ना पता हो कि हमारे शरीर में ऑक्सीजन खून के माध्यम से ही पहुंचती है और जाहिर सी बात है अगर खून की कमी हो जाएगी तो ऑक्सीजन में भी कमी हो जाएगी ।
प्रेगनेंसी में सिर दर्द का इलाज
खून की कमी से थकान बेहद जल्दी हो जाती है हल्का सा चलने से शरीर पूरी तरह से थक जाता है, और फिर बार-बार बिना किसी कारण के लेटने का मन करता है, खून की कमी से शरीर की तंदुरुस्ती और स्फूर्ति बिल्कुल नष्ट हो जाती है और इंसान थका हुआ महसूस करता है
खून ना सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी अत्यंत जरूरी है, खून की कमी के कारण आपके पेट में पल रहे बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है क्योंकि आपका बच्चा अब सीधा आप से जुड़ा हुआ है
मुझे लगता है कि अब आप अच्छे से समझ चुकी होंगी कि प्रेगनेंसी में खून की कमी से क्या होता है और खून की कमी के पीछे क्या मुख्य कारण है और अब हम चर्चा करने वाले हैं कि आप अपनी प्रेगनेंसी में खून की कमी को कैसे पूरा कर सकती हो
प्रेगनेंसी में खून की कमी का इलाज
1 - जैसा कि आप जान ही चुके होंगे कि खून की कमी के क्या लक्षण है, अब हम आपको बताएंगे प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए, खून की कमी को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है आयरन युक्त भोजन खाना ।
अगर आप नही जानते तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबुत अनाज, दालें, बींस, , सोयाबीन और शहद, अमरूद और भी बहुत कुछ, अगर आप इन सभी चीज़ों को अपनी खुराक में शामिल करते हो तो तब आपको खून की कमी नहीं होगी, आप इंटरनेट पर देख सकते हो कि इन चीज़ों में आयरन की मात्रा अधिक होती है
2 - खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी खुराक में आयरन के साथ-साथ विटामिन सी को भी शामिल करना होगा अगर आप अपनी खुराक में विटामिन सी को शामिल करती हो तो कुछ ही दिनों में खून की कमी अपने आप ही पूरी हो जाएगी
आप आपके मन में सवाल होगा की आखिर विटामिन सी किन चीजों में पाया जाता है तो तब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी खट्टे फलों में जैसे कि संतरा नींबू में काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है
3 - दोस्तों जब बात खून की कमी को दूर करने की हो रही हो तो तब हम चुकंदर और पालक को भले कैसे भूल सकते हैं, इसलिए हमारी आपको यह विशेष सलाह है कि आपको अपनी खुराक में चुकंदर और पालक को जरूर शामिल कर लेना चाहिए यह चीजें ना सिर्फ आपकी खून की कमी दूर करेगी बल्कि इनसे आपको अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे
प्रेगनेंसी में कमर दर्द का इलाज
आप चुकंदर का जूस रोजाना अपनी जरूरत अनुसार पी सकती हो चुकंदर के जूस साथ खून की कमी बेहद जल्दी पूरी हो जाएगी और आप एनर्जी भी फील करोगे, इसके अलावा अगर आपकी इच्छा है तो तब आप सुबह शाम एक-एक अनार को भी खा सकती हो या फिर अनार का जूस पी सकती हो पर ध्यान रहे कि जूस बिल्कुल नेचुरल होना चाहिए
4 - योग और कसरत के माध्यम से भी आप शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकती हो हालांकि खून की कमी को पूरा करने के लिए आपको कुछ महीना तक निरंतर प्रयास करना होगा, पर हमारा यकीन मानिए योग और कसरत केपरिणाम आपको काफी हैरान कर देने वाले होंगे क्योंकि योग और कसरत से ना सिर्फ खून की कमी पूरी होगी बल्कि शरीर फुर्तीला और लचकिला भी बनेगा ।
5 - आपको अपनी प्रेगनेंसी में जितना हो सके उतना तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए, तरल पदार्थ से हमारे कहने का मतलब चाय या फिर कॉपी नहीं है बल्कि फलों का रस सब्जियों का जूस और नारियल पानी है ।
ऐसा कई बार देखने को मिलता है कुछ महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी में तरल पदार्थ का ना के बराबर सेवन करती है, यहां तक की कुछ महिलाएं पानी पीने को भी सिर दर्द समझती है, अगर आप प्रेग्नेंट हो तो तब आपको जितना हो सके उतना तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए अगर आप फलों के रस को या फिर नारियल पानी को नही पीना चाहती तो तब आपको साधारण पानी तो जरूर पीना चाहिए, आपको दिन में कम से कम दो या फिर 3 लीटर पानी पीना चाहिए
6 सुनने में यह बात अजीब सी लगे पर यह बात बिल्कुल सच है प्रेगनेंसी में तनाव लेने से भी खून की कमी हो जाती है अगर आप तनाव भरे वातावरण में रह रही हो तो जाहिर सी बात है कि आपके शरीर की खून बनाने की क्षमता काफी कम हो जाएगी तनाव का सीधा असर हमारे शरीर के ऊपर पड़ता है
इसलिए आपको बेवजह तनाव लेने से परहेज करना चाहिए और हो सके तो अपने आप को तनाव मुक्त वातावरण में रखना चाहिए, ज्यादा गुस्सा करना और अधिक चिड़चिड़ापन भी खून बनने में एक रुकावट है ।
7 - आज का जमाना स्टील का जमाना है और सभी घरों में भोजन पकाने के लिए स्टील के बर्तनों का ही उपयोग होता है पर क्या आप जानती हो कि खाना पकाने के लिए स्टील को सबसे बेकार धातु माना जाता है क्योंकि स्टील के कारण भोजन के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और आपको भोजन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता
आप भोजन को बनाते समय मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकती हो और हो सके तो आप लोहे के बर्तनों का भी इस्तेमाल कर सकती हो, लोहे के बर्तन का आयरन सीधा आपके भोजन में जाकर मिल जाएगा और आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी, ज्यादा ना हो सके तो कम से कम लोहे की कढ़ाई में दो टाइम की सब्जी तो जरूर बना कर खानी चाहिए, अगर आप लोहे के बर्तनों में खाना बनाना शुरु कर देती हो तो हमारा यकीन मानिए आपको जिंदगी भर कभी भी आईरन की कमी नहीं होगी यह बात पढ़ने में जरूर अजीब सी लगे पर ये बिल्कुल सच है ।
मुझे लगता है कि अब आप अच्छे से समझ चुकी होंगी की प्रेगनेंसी में खून की कमी को कैसे पूरा करें अगर नही तो तब फिरसे आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए
कुछ सवाल और जवाब -
1 - pregnancy mai khoon ki kami hona aam baat hai ??
हां प्रेगनेंसी में खून की कमी होना बिल्कुल आम बात है आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि विश्व भर में ऐसी कई महिलाएं हैं जिनको प्रेगनेंसी में खून की कमी हो जाती है
2 - pregnancy me khoon ki kami se kya hota hai
प्रेगनेंसी में खून की कमी से चक्कर आने लगते हैं शरीर थका हुआ महसूस करता है ऊर्जा शक्ति बिल्कुल कम हो जाती है और हर वक्त सोने का मन करता है ।
3 - pregnancy me khoon ki kami ko kaise pura kare
इसका जवाब बिल्कुल आसान है आप व्यायाम और योग कर और अपने भोजन में आईरन युक्त चीजों को शामिल कर खून की कमी को पूरा कर सकती हो
4 - pregnancy me kitna khoon hona cahiye?
प्रेगनेंसी में आपके शरीर में कम से कम 10 ग्राम खून तो जरूर होना चाहिए अगर आपके शरीर में 10 ग्राम से कम खून है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले, इसमें घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है
5 pregnancy me khoon ki kami kyo hoti hai ?
खून की कमी का मुख्य कारण है आयरन युक्त चीज़ों का ना खाना और अपने शरीर की अच्छे से देखभाल ना करना
6 pregnancy me khoon ki kami khatarnaak hai kya ?
ज्यादातर मामलों में प्रेगनेंसी में खून की कमी होना खतरनाक नहीं है पर कुछ मामले ऐसे भी देखे जाते हैं कि जिस में अगर महिला को खून की कमी हो जाए तो फिर महिला और उसके बच्चे के लिए काफी खतर बन जाता है
हम आशा करते हैं की अब आप अच्छे से जान चुकी होगी की प्रेगनेंसी में खून की कमी क्यो होती है, और आपको प्रेगनेंसी में खून की कमी को पूरा करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए, अगर फिर भी खून की कमी से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो तब आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकती हो, आप और आपके बच्चे के लिए हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं ।

0 Comments